बेरहमी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Tue, 10 Apr 2018 07:27:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png बेरहमी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, अंतरजातीय प्रेम प्रसंग का मामला https://dastaktimes.org/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4/ Tue, 10 Apr 2018 07:26:51 +0000 http://dastaktimes.org/?p=217511 इलाहाबाद : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में चौदह साल की किशोरी को बेरहमी से क़त्ल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, रविवार से गायब हुई इस लड़की की लाश दोपहर में उसके गांव में ही खेतों के बीच पाई गई। लड़की का क़त्ल गला दबाकर किया गया था। आशंका …]]>

इलाहाबाद : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में चौदह साल की किशोरी को बेरहमी से क़त्ल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, रविवार से गायब हुई इस लड़की की लाश दोपहर में उसके गांव में ही खेतों के बीच पाई गई। लड़की का क़त्ल गला दबाकर किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि क़त्ल से पहले लड़की के साथ रेप किया गया था। लड़की के कपड़े अस्त व्यस्त थे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं।

पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के घाट उतारी गई लड़की का दूसरी जाति के लड़के से अफेयर भी था, जिसका उसके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। पुलिस इस वारदात में ऑनर किलिंग के एंगल पर भी काम कर रही है। सनसनीखेज वारदात इलाहाबाद के करेली इलाके के करेंहदा गांव की है, यहां रहने वाली चौदह साल की एक किशोरी कल से गायब थी। गायब होने से पहले यह लड़की घर के बाहर जानवरों को चारा डालने के लिए निकली थी। परिवार वालों और पुलिस ने आज छानबीन की तो उसकी लाश गांव में ही एक खेत में पाई गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की तस्दीक हो सकेगी, तीन दिनों में दो लड़कियों की सनसनीखेज हत्या से इलाहाबाद की क़ानून व्यवस्था पर फिर से सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

]]>