बोले- कर लीजिए 48 सालों और 48 महीनों की तुलना – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- कर लीजिए 48 सालों और 48 महीनों की तुलना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में श्री अरबिंदो आश्रम का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इसके संस्थापक गुरु श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि अर्पित की। चेन्नै से यहां आने के बाद पीएम मोदी आश्रम पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 48 साल के कारोबार और मई माह में हमारी सरकार 48 महीने पूरे कर रही है। दोनों के कामकाज में तुलना कर लीजिए। पुडुचेरी में पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया और कहा, ‘हमारा देश 1947 में आजाद हुआ था। कई ऐसे देश थे जो हमारे बाद आजाद हुए। लेकिन वह देश भारत से कई मायनों में विकास की दिशा में आगे निकल गए।’

पीएम ने कहा, ‘हमें गंभीरता से सोचना होगा कि हमारे पॉलिटिकल कल्चर, हमारे सरकारी कल्चर में हम विकास की यात्रा में अन्य देशों से आज भी पीछे हैं। मैं आज पुडुचेरी की धरती से पूरे देश के विद्वानों का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा।’

कांग्रेस पर इस तरह से साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, ‘अब इतिहास पर नजर डालें तो हमारे पहले प्रधानमंत्री ने लगभग 17 वर्षों तक देश का शासन संभाला। फिर उनकी बेटी ने 14 वर्षों तक, फिर उनके बेटे ने 5 वर्षों तक प्रधानमंत्री पद संभाला। 2004 से 2014 तक यह परिवार रिमोट कंट्रोल से यह परिवार सरकार चलाता था। कुल मिलाकर हिसाब लगाएं तो इस एक परिवार ने 48 वर्षों तक देश को चलाया है। मेरे प्यारे देशवासियों उन्होंने 48 साल तक सरकार चलाया और इस मई महीने में हमारी सरकार को 48 महीने होने वाले हैं तो हमें विचार करना चाहिए। एक तरफ इस देश के विद्वानों को विचार करना होगा कि उन्होंने 48 सालों में क्या किया और हमने 48 महीनों में क्या करके दिखाया है।’

48 साल के कारोबार और 48 महीने के काम की तुलना’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’48 साल का उनका कारोबार और हमारे 48 महीने के काम की तुलना की जानी चाहिए। एक जमाने में टेक्सटाइल सेक्टर का काम इतना बेहतरीन था, लेकिन आज उसकी चमक फीकी पड़ गई है। यहां का को-ऑपरेटिव सेक्टर भी करीब-करीब दम तोड़ रहा है। पुडुचेरी में ट्रांसपोर्ट सेक्टर की हालत लगातार खराब होती जा रही है। शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर कांग्रेसी कल्चर का शिकार हो चुका है। जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की ज्यादातर सरकार रही वैसे ही पुडुचेरी में भी कांग्रेस का राज रहा है।’

कांग्रेस के महारथियों को देना होगा जवाब ‘

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा, ‘पुडुचेरी विकास में क्यों पिछड़ा, कांग्रेस की सरकार को, पुडुचेरी की सरकार को जवाब देना होगा। दिल्ली में बैठकर कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता लोकतंत्र की बातें करते रहते हैं। मैं कांग्रेस के इन महारथियों से पूछना चाहता हूं कि सालों से क्यों गांवों के चुनाव नहीं कराए जाते हैं। यह जवाब कांग्रेस की सरकार को देना होगा।’

वाइट हाउस की तरह रास्ता दिखा सकता है पुडुचेरी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पुडुचेरी उन क्षेत्रों में से है जिसके पास पूरे देश को दिशा देने की ताकत है। वाइट हाउस की तरह पुडुचेरी अपने आस-पास के राज्यों को रास्ता दिखा सकता है। नए-नए तरीकों से पुडुचेरी डिवेलपमेंट की नई मिसाल बन सकता है। इस राज्य के पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण किया जाएगा। इस काम के लिए एक विशेष योजना तैयार की जाएगी। पुडुचेरी की वॉटर सप्लाई सुधारने की दिशा में भी काम किया जाएगा।’

न्यू पुडुचेरी के ख्वाब पर पीएम ने की बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘आइए हम पुडुचेरी के गौरव को बढ़ाने का संकल्प लें। इस छोटे प्रदेश में जब मैं आप सभी को देख रहा हूं। मुझे आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे आप सभी को देख रहा हूं तो मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। आइए हम न्यू पुडुचेरी के संकल्प को आगे बढ़ाएं।’ इस संबोधन के बाद पीएम मोदी ने वड़क्कम कहकर सभी को धन्यवाद दिया।

बता दें कि पीएम मोदी ने आश्रम द्वारा संचालित इंटरनैशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन के बच्चों के साथ बातचीत की। अंतरराष्ट्रीय या सार्वभौमिक परियोजना की कल्पना अरविंदो आश्रम की मदर (मीरा अल्फांसो) की है। परियोजना मानव एकता के आदर्श के लिए समर्पित हैं। यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।