बड़ा फैसला: वनडे टीम में धोनी या ऋषभ – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बड़ा फैसला: वनडे टीम में धोनी या ऋषभ, या फिर दोनों जानिए कौन खेलेगा कौन जायेगा बाहर
महेंद्र सिंह धोनी की खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे के लिए ऋषभ पंत को भी टीम में जगह मिल सकती है. गुरुवार को हैदराबाद में चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है. अभी यह तय नहीं है कि टीम का चयन पहले तीन मैचों के लिए किया जाएगा या पूरी सीरीज के लिए. वनडे सीरीज की शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी, जिसमें पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे.

कप्तान विराट कोहली पर काम का बोझ भी अहम मुद्दा है, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि वह पूरी सीरीज से आराम लेना चाहेंगे. इसके अलावा धोनी के कवर को लेकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा हो सकती है. धोनी की विकेटकीपिंग धारदार है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म में गिरावट आई है. चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘हम सभी को पता है कि धोनी विश्व कप तक खेलेंगे. लेकिन पंत को निखारने में कोई नुकसान नहीं है, जो छठे या सातवें नंबर पर शानदार बल्लेबाज हो सकते हैं, जिनमें मैच को फिनिश करने की क्षमता है.’

द ओवल में पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद राजकोट में भी पंत ने 92 रनों की पारी खेली, जिसके बाद 20 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है. दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अहम मौकों पर वह मैच को फिनिश करने में नाकाम रहे हैं, जो टीम प्रबंधन की चिंता का सबब है.

चयनकर्ता इसके अलावा कुछ और विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं. केदार जाधव अपनी पैर की मांसपेशियों को लेकर परेशान हैं और सीमित ओवरों के चरण से बाहर हो गए हैं, जिससे मध्यक्रम में एक स्थान बना है.

एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद अंबति रायडू का चुना जाना लगभग तय है, फिर भले ही कोहली खेलने का फैसला करें या नहीं. मौजूदा टेस्ट सीरीज से ब्रेक के बाद भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय है. अक्षर पटेल के विकल्प के तौर पर शानदार प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा को भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद है. मनीष पांडे को हालांकि टीम से बाहर किया जा सकता है, जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं.