भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

गर्मियों में विदेश घूमने का सुनहरा मौका, इन 5 देशों में बिना वीजा करें ट्रैवल, बजट भी रहेगा किफायती
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही घूमने-फिरने के प्लान बनने लगते हैं, खासतौर पर बच्चों की छुट्टियों में परिवार कहीं बाहर जाने की तैयारी करता है। ऐसे में विदेश यात्रा का सपना भी कई लोग देखते हैं, लेकिन वीजा प्रक्रिया की जटिलता, समय और खर्च की वजह से यह सपना अधूरा रह जाता है। हालांकि अब भारतीय यात्रियों के लिए कई ऐसे देश हैं जहां बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा के साथ आसानी से घूमने का मौका मिल रहा है। कम बजट में अंतरराष्ट्रीय यात्रा का यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

थाईलैंड: 60 दिन तक वीजा-मुक्त यात्रा का मौका

थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों के लिए 2026 के अंत तक 60 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा दी है। गर्मियों में अगर आप ठंडे और सुहावने मौसम की तलाश में हैं, तो उत्तरी थाईलैंड का चियांग माई इलाका बेहतर विकल्प है, जहां तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। 5 से 7 दिनों की ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 40,000 से 60,000 रुपये तक खर्च आ सकता है, जिसमें फ्लाइट भी शामिल है।

भूटान: शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा अनुभव

भूटान भारतीय यात्रियों के लिए वीजा-फ्री देश है, हालांकि यहां प्रवेश के लिए परमिट लेना अनिवार्य होता है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है, जो इसे एक आदर्श डेस्टिनेशन बनाता है। यहां भारतीयों को ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस’ के रूप में प्रति रात 1,200 रुपये का भुगतान करना होता है। सड़क मार्ग से यात्रा करने पर 35,000 से 50,000 रुपये और हवाई यात्रा पर 65,000 से 90,000 रुपये तक खर्च हो सकता है।

मॉरिशस: समुद्र तटों के बीच सुकून भरी छुट्टियां

अगर आप बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो मॉरिशस एक शानदार विकल्प है। यहां भारतीयों को 90 दिनों तक वीजा-फ्री रहने की अनुमति मिलती है। हिंद महासागर के बीच स्थित यह देश अपने खूबसूरत समुद्र तटों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। 5 से 6 रातों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 80,000 से 1,20,000 रुपये तक का बजट रखना होगा।

श्रीलंका: कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का अनुभव

भारत के नजदीक स्थित श्रीलंका भी भारतीयों के लिए आसान और किफायती विकल्प है। यहां भी वीजा-फ्री सुविधा उपलब्ध है। नुवारा एलिया, जिसे ‘लिटिल इंग्लैंड’ कहा जाता है, गर्मियों में ठंडे मौसम और चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है। 5 से 7 दिनों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 45,000 से 65,000 रुपये तक खर्च हो सकता है।

कजाकिस्तान: गर्मियों में भी बर्फ का मजा

अगर आप गर्मी के मौसम में बर्फ देखने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो कजाकिस्तान एक बेहतरीन विकल्प है। भारतीय पर्यटकों को यहां 14 दिनों तक बिना वीजा यात्रा की अनुमति है। अल्माटी शहर के पास स्थित शिम्बुलक क्षेत्र में केबल कार के जरिए पहुंचकर बर्फीले पहाड़ों का आनंद लिया जा सकता है। 5 से 6 दिनों की ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 60,000 से 80,000 रुपये खर्च हो सकता है।

कम बजट, आसान प्रक्रिया और शानदार अनुभव के साथ ये देश गर्मियों में विदेश यात्रा के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आए हैं।