भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
रूमाना अहमद (21/3 तीन विकेट और नाबाद 42 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने महिला एशिया कप टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को सात विकेट से करारी मात देते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की.

यह बांग्लादेश की टी-20 में भारत के खिलाफ पहली जीत है. इसके अलावा भारत की एशिया कप में यह 2012 के बाद से पहली हार है. बांग्लादेश की प्रतियोगिता में यह लगातार दूसरी जीत है, जो उसने बड़ी टीमों के खिलाफ दर्ज की है. उसने इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था.

थाईलैंड और मलेशिया पर दो धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम उस लय को कायम नहीं रख सकी. भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाए जिसे बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया.

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के तीन मैचों में चार अंक है, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर भारत आगे है. बांग्लादेश के लिए फरजाना हक (46 गेंद में नाबाद 52 रन) और रूमाना अहमद (34 गेंद में नाबाद 42 रन) ने चौथे विकेट की नाबाद साझेदारी में 93 रन बनाए. बांग्लादेशी महिला टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है.

भारत दौरे से पहले आग उगल रहा ये गेंदबाज, दो मैच-25 रन-7 विकेट

रूमाना को उसके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उसने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए. भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर (37 गेंद में 42 रन) को छोड़कर कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका. दीप्ति शर्मा (28 गेंद में 32 रन) ने कप्तान के साथ 50 रन की साझेदारी की, लेकिन दोनों ने इसके लिए सात ओवर खेले.

दोनों के आउट होने के बाद भारतीय टीम सिर्फ 22 रन ही बना सकी. लेग स्पिनर रूमाना ने हरमनप्रीत, दीप्ति और अनुजा पाटिल को आउट किया. बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसने आठ ओवर में तीन विकेट 49 रन पर गंवा दिए. इसके बाद फरजाना और रूमाना ने टीम को जीत तक पहुंचाया.

फरजाना ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि रूमाना ने छह चौके जड़े. भारत की तीन मैचों में यह पहली हार है और वह पॉइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. भारत ने इससे पहले अपने दो मैचो में एकतरफा जीत दर्ज की थी.

टूर्नामेंट में भारत अब अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका से जबकि बांग्लादेश भी इसी दिन थाईलैंड से भिड़ेगी. दिन के अन्य मैचों में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 23 रन से जबकि थाईलैंड ने मलेशिया को नौ विकेट हराया.