भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने का बढ़िया मौका: राहुल द्रविड़ – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने का बढ़िया मौका: राहुल द्रविड़
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लगता है कि टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देखते हुए विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा. द्रविड़ ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के पास दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज जीतने के लिए सभी विभागों में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से केप टाउन में होगी.

हालांकि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम ने लगातार रिकॉर्ड नौ सीरीज जीती हैं, उसे सीरीज के शुरुआती मैच से पहले केवल एक अभ्यास मैच खेलना है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मौजूदा टीम की मजबूती को देखते हुए हमारे पास इस बार जीतने का अच्छा मौका है. उन्होंने कहा कि हमारे पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, अगर जरूरत पड़ती है तो हमारे पास ऑल राउंडर (हार्दिक पंड्या) को खिलाने का मौका है. हमारे पास जडेजा और अश्विन के रूप में बेहतरीन स्पिनर है.

द्रविड़ ने कहा कि मुझे यह चीज भी रोमांचित करती है कि हमारे सभी बल्लेबाज पहले भी दक्षिण अफ्रीका जा चुके हैं और उनके पास 40-50 टेस्ट का अनुभव है. वह इस समय अंडर-19 और भारत ए टीमों को कोचिंग दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपको ऐसे हालात में थोड़े भाग्य की भी जरूरत होती है. अगर यह हमारे हिसाब से रहता है तो मुझे अपने जीतने का पूरा भरोसा है.

भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रही हैं और कोहली के अलावा किसी ने भी दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए समय नहीं मिलने की शिकायत नहीं की. टीम 24 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ पूर्ण सीरीज समाप्त करेगी.

द्रविड़ ने कहा कि खिलाड़ियों के कंधों से अतिरिक्त भार खत्म करना अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिहाज से टीम के लिए कुछ साल कठिन होते हैं और कुछ नहीं. खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होता है लेकिन सभी टीमों के लिए ऐसा है. लेकिन अगर हम संतुलन बिठा लेते हैं तो यह अच्छा होगा, हालांकि यह आसान काम नहीं है. कोहली ने हाल में द्रविड़ को पछाड़कर भारत के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, अब वह केवल महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं.