भोपाल यूथ कॉन्क्लेव – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

भोपाल में 20 हजार युवाओं से सीएम मोहन यादव करेंगे सीधा संवाद, AI-रोबोटिक्स से स्टार्टअप और रोजगार तक दिखेगा भविष्य
भोपाल: मध्य प्रदेश की युवा शक्ति को रोजगार, कौशल, स्टार्टअप और नई तकनीकों से जोड़ने के लिए 6 अक्टूबर को लाल परेड मैदान में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं को कॅरियर और रोजगार के नए विकल्पों के साथ नवाचार और उभरती तकनीकों की संभावनाओं से भी परिचित कराया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में होने वाले आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने लाल परेड मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय-सीमा में पूरी करने और युवाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

रोजगार, कौशल और स्टार्टअप पर होंगे खास सत्र

कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार, अनुसंधान और नई तकनीकों से जुड़े विशेष सत्र और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें विशेषज्ञों के साथ शैक्षणिक संस्थान, उद्योग और स्टार्टअप भी हिस्सा लेंगे। युवाओं को बदलते रोजगार बाजार, नए कौशल की जरूरत, स्वरोजगार की संभावनाओं और अपने विचार को कारोबार में बदलने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

17 विभाग बताएंगे योजनाओं और रोजगार के अवसर

कार्यक्रम में 17 शासकीय विभागों और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उद्योग, एमएसएमई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, आयुष, पुलिस और साइबर सुरक्षा समेत कई विभाग युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और अवसरों की जानकारी देंगे।

मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप की ओर से स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास और नवाचार से जुड़ी गतिविधियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

80 से ज्यादा प्रदर्शनी कक्षों में दिखेगा भविष्य

सीएम यूथ कॉन्क्लेव में 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालयों, सरकारी विभागों, संस्थाओं और स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार, कॅरियर, प्रशिक्षण, अनुसंधान, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। विश्वविद्यालयों की ओर से ड्रोन तकनीक, नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और कॅरियर से जुड़े प्रोजेक्ट और प्रस्तुतियां भी दिखाई जाएंगी।

AI, ड्रोन और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों पर फोकस

युवा कॉन्क्लेव में भविष्य की तकनीकों को खास स्थान दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार और अनुसंधान की संभावनाओं से युवाओं को रूबरू कराया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित रखने के बजाय नई तकनीकों और नवाचार के क्षेत्र में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित करना है।

आइडिया को उत्पाद और कारोबार में बदलना सीखेंगे युवा

मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर के माध्यम से नवोदित उद्यम अपने उत्पाद और नए प्रयोग प्रदर्शित करेंगे। युवा इन स्टार्टअप के जरिए समझ सकेंगे कि किसी विचार को उत्पाद, सेवा और सफल उद्यम में कैसे बदला जा सकता है।

कॉन्क्लेव में कॅरियर मार्गदर्शन और कौशल विकास के साथ मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, आयुष, उद्योग, रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञ जानकारी देंगे। पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात जागरूकता, सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सुरक्षा से जुड़े विषयों पर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा।

जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की प्रस्तुतियां बढ़ाएंगी रौनक

युवा कॉन्क्लेव में ज्ञान और मार्गदर्शन के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल और मुंबई के कबीर कैफे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां युवाओं का उत्साह बढ़ाएंगी।

युवाओं को अवसर और नई दिशा देने पर जोर

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को संवाद, कौशल, कॅरियर, रोजगार और नवाचार के अवसरों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ 20 हजार से अधिक युवाओं का संवाद और 80 से ज्यादा प्रदर्शनी कक्ष इस आयोजन को प्रदेश के युवा केंद्रित बड़े आयोजनों में शामिल करेगा। सरकार का जोर युवा प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देकर विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ाने पर है।