मकर संक्राति से शुरू हो जाएगा इन 3 राशियों का बुरा समय – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

मकर संक्राति से शुरू हो जाएगा इन 3 राशियों का बुरा समय, और इन राशि वाले लोगों को मिलेगी अपार सफलता
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है। इस दिन लोग दान पुण्य करके मंगलमय का कामना करते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी को शाम 7 बजकर 50 मिनट में प्रवेश करेंगे, इसलिए यह त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार मकर राशि में सूर्य देव का सबसे बड़ा दुश्मन केतु पहले से ही बैठा हुआ है, जिसकी वजह से मकर संक्रांति के बाद कुछ राशियों को कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए शुभ घड़ी आने वाली है। इन्हें नौकरी से लेकर व्यापार तक फायदा ही फायदा मिलेगा। घर परिवार में तालमेल बनाए रखे, क्योंकि इनकी मदद से इस राशि के जातको को अपार फायदा होने वाला है। सूर्य की कृपा इस राशि पर बरकरार है और इन्हें कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा।

वृष राशि

वृष राशि के जातको के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस राशि के जातको को मेहनत से ज्यादा फल मिलेगा। इनका भाग्य अगले एक महीने तक पूरी तरह से साथ देगा। इनके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। इन्हें मनचाहा प्यार भी मिलेगा और हर इच्छा पूरी होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए मकर संक्रांति से एक महीना बहुत ही कष्ट भरा होगा। इस राशि के जातको को सावधान रहना चाहिए। दुर्घटना का योग बन रहा है। आग और बिजली से बचकर रहे और लंबी यात्रा से भी बचे। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ साथ हनुमान जी की भी पूजा करें, हर संकट दूर होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना अच्छा नहीं है। इस बार मकर संक्रांति से एक महीने इनके वैवाहिक जीवन में कठिनाईया आएंगी। बात पे बात जीवनसाथी से लड़ाई झगड़े होंगे। अगर मामला संभाला नहीं गया तो बात तलाक तक पहुंच सकती है। इसलिए इस राशि के जातको को सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। इन्हें नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। हालांकि, ससुराल पक्ष से इन्हें थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन ये अपनी बुद्धि से सबकुछ संभाल लेंगे। बता दें कि कार्यक्षेत्र में इन्हें अपार सफलता मिलने वाली है, बस थोड़ी सावधानी बरते।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए यह समय अनुकूल है, लेकिन प्यार के मामले में इन्हें थोड़ा संभलना होगा। पढ़ाई से लेकर नौकरी तक मामला सेट रहेगा, लेकिन प्यार के मामले में निराश हो सकते हैं। हालांकि, अगर इस राशि के लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, तो उनकी यह कामना जल्द पूरी होगी। प्रेम प्रंसग में कठिनाई आ सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए अगला एक महीना सुख और दुख का संगम बना रहेगा। जमीन खरीद सकते हैं और भौतिक खर्च बढ़ेगा। इसके साथ ही माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट झेलना पड़ सकता है। यात्रा का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातको के लिए यह उत्तम समय है। इस समय किया गया हर काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी भी चीज़ का दुख या भय नहीं होगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपका आने वाला एक महीना बेहद खुशहाल रहेगा।

धनु राशि

इस राशि के जातको के लिए बहुत ही अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आय के नये साधन खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जमा पूंजी का योग बन रहा है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए यह समय थोड़ा अनुकूल नहीं है। इस समय इनका क्रोध बढ़ेगा, जिसकी वजह से इन्हें नुकसान हो सकता है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध की वजह से सबकुछ खत्म हो सकता है। इसलिए तालमेल बनाकर रखे, ताकि आप इस परेशानी से बच सके।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के लिए यह समय ठीक ठाक है। खर्चा बढ़ेगा। सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेंगे और मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, इसलिए यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यो में लीन होगें और घर परिवार में खर्चा बढ़ेगा। हालांकि, खर्च के हिसाब से आमदनी बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए यह समय अनुकूल है। मीन राशि के जातको के रूके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। मनोकामना पूरी होगी। इसके अलावा बड़े भाई से तकरार बढ़ सकती है, इसलिए तालमेल बिठाए रखे। हालांकि, आपका समय उत्तम है।