मध्य प्रदेश सिंचाई – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का ‘नाटक’, CM मोहन यादव का बड़ा हमला; बोले- कांग्रेस ने MP और किसानों के साथ किया अन्याय
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नर्मदा घाटी से जुड़े बांधों के निर्माण में अड़चन डालती रही और अब केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को लेकर नाटक कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय किया तथा नर्मदा नदी के जरिए जनकल्याण को प्राथमिकता नहीं दी।

नर्मदा जल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री यह सवाल उठाते थे कि नर्मदा नदी नीचे है और मालवांचल ऊंचाई पर है, ऐसे में पानी वहां तक कैसे पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अब स्थिति सामने है और नर्मदा का पानी उज्जैन-इंदौर समेत पूरे मालवा क्षेत्र में पहुंच रहा है। इससे किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा है और पेयजल संकट के समाधान में भी मदद मिली है।

कांग्रेस और सहयोगी दलों पर झूठ बोलने का आरोप
लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से ज्यादा राशि देने की घोषणा से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जब भी बोलते हैं, झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन गरीबी दूर करने के लिए उसने गंभीरता से काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी वादे करके बाद में उनसे पीछे हट जाती है।

सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दुश्मनों को उनके घर में भी नहीं छोड़ने की बात कही और इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक हुईं। उन्होंने दावा किया कि देश में अब आतंकी घटनाएं बंद हो गई हैं। डॉ. यादव ने कांग्रेस के शासनकाल में दंगे होने का भी आरोप लगाया और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी का उदाहरण भव्य श्रीराम मंदिर को बताते हुए कहा कि इसका हिंदू-मुस्लिम सभी ने स्वागत किया।

राजनीति में नहीं आते तो शिक्षक बनते
राजनीतिक सफर से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बच्चों के बीच जाकर उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह भविष्य के मध्य प्रदेश से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति में नहीं आते तो शिक्षा के क्षेत्र में काम करना उन्हें निश्चित रूप से पसंद आता।

सिंचाई के आंकड़ों से कांग्रेस सरकार पर हमला
सिंचाई सुविधाओं के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 तक मध्य प्रदेश में केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर रकबा सिंचित था। उनके मुताबिक भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2023 तक इसे 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया और अब उनके कार्यकाल में सिंचित क्षेत्र 67 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

गुजरात मॉडल के आधार पर विकास का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने से लेकर विकास की रूपरेखा तैयार करने तक सरकार सभी क्षेत्रों में समान रूप से काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि औद्योगिकीकरण के जरिए राज्य की समृद्धि का रास्ता दिखाया गया। नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंचाने को उन्होंने गुजरात में आई बड़ी परिवर्तनकारी पहल बताया।

10 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतरने का दावा
निवेश के मुद्दे पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार सरलीकृत, पारदर्शी और तेज प्रक्रिया के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है। भूमि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद निवेशकों के पीछे हटने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भूमि पूजन से लेकर परियोजनाओं के लोकार्पण तक की गतिविधियां इंटरनेट मीडिया पर दिखाई देती हैं।

समुद्र और बंदरगाह नहीं फिर भी निर्यात 76 हजार करोड़ के पार
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के आसपास समुद्र नहीं है और प्रदेश में कोई बंदरगाह भी नहीं है। इसके बावजूद राज्य का निर्यात 76 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।