मरियम नवाज – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

पाकिस्तान में बड़ा हादसा: ट्यूशन सेंटर की छत ढही, पढ़ाई कर रहे 14 बच्चों की मौत; 20 घायल, ठेकेदार गिरफ्तार
लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घनी आबादी वाले काहना नौ क्षेत्र की बस्ती ईदगाह में संचालित एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 20 अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के समय सात से 13 वर्ष की आयु के बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे और छत गिरने के बाद मलबे में दब गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्यूशन सेंटर एक निर्माणाधीन इमारत के भीतर संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि भवन के एक हिस्से में निर्माण कार्य जारी था और मजदूर काम में लगे हुए थे। इसी दौरान छत का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

घंटों तक चला राहत और बचाव अभियान

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस, एधी फाउंडेशन और रेस्क्यू 1122 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में दबे बच्चों को निकालने के लिए कई घंटों तक लगातार राहत कार्य चलाया गया। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया।

14 बच्चों के शव बरामद, शिक्षिका समेत कई अस्पताल में भर्ती

लाहौर के उप महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) फैसल कामरान ने बताया कि अब तक मलबे से 14 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में घायल 20 बच्चों और एक महिला शिक्षिका को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद संबंधित ठेकेदार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि निर्माणाधीन इमारत में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

निर्माणाधीन भवन में चल रहा था ट्यूशन सेंटर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस भवन में हादसा हुआ, वह पूरी तरह निर्माणाधीन अवस्था में था। ऐसे में वहां ट्यूशन सेंटर का संचालन कैसे हो रहा था और इसके लिए अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एधी फाउंडेशन ने जताई मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

एधी फाउंडेशन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि काहना नौ क्षेत्र के एक आवासीय भवन में स्थित अकादमी की छत अचानक गिर गई, जिसके बाद उनकी टीम तुरंत राहत कार्य में जुट गई।

फाउंडेशन के अनुसार मृत बच्चों के शवों को लाहौर जनरल अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है। संस्था ने आशंका जताई है कि कुछ बच्चे अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

शिक्षा विभाग भी करेगा जांच

लाहौर जिला शिक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक महमूद ने बताया कि यह निजी ट्यूशन सेंटर स्थानीय स्तर पर एक महिला द्वारा संचालित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग यह भी जांच करेगा कि संवेदनशील और निर्माणाधीन भवन में बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के ट्यूशन सेंटर कैसे संचालित किया जा रहा था।

मरियम नवाज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इमारत गिरने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार, भवन मालिक और संबंधित अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पाकिस्तान में गहराया आटे का संकट: पंजाब में 40% फ्लोर मिलें बंद, सरकार की नीतियों पर भड़के उद्योगपति
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आटे का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। रावलपिंडी-इस्लामाबाद क्षेत्र की करीब 40 प्रतिशत फ्लोर मिलें भारी आर्थिक नुकसान और सरकारी नीतियों के चलते बंद हो चुकी हैं। उद्योग से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोर मिल मालिकों ने इस संकट के लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष चौधरी अफजल महमूद एडवोकेट ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को संबोधित अपील में कहा कि सरकार की “गलत और असंगत नीतियां” पूरे उद्योग को तबाही की ओर धकेल रही हैं।

महंगे गेहूं और सरकारी दबाव से बढ़ा संकट

मिल मालिकों का आरोप है कि दक्षिणी पंजाब के गेहूं उत्पादक जिलों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि रावलपिंडी और इस्लामाबाद क्षेत्र की मिलों को निजी सप्लायरों से ऊंचे दामों पर गेहूं खरीदना पड़ रहा है।

बताया गया है कि परिवहन खर्च के कारण प्रति मन 200 से 250 पाकिस्तानी रुपये अतिरिक्त लागत बढ़ रही है। वहीं गेहूं की कीमत करीब 4,100 रुपये प्रति मन तक पहुंच चुकी है, जबकि सरकार फ्लोर मिलों पर लगभग 4,000 रुपये प्रति मन की दर से आटा बेचने का दबाव बना रही है।

उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि बिजली बिल, कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्च जोड़ने के बाद यह व्यवस्था पूरी तरह घाटे का सौदा बन गई है।

‘हर चार दिन में सिर्फ 40 टन गेहूं मिल रहा’

फ्लोर मिल उद्योग से जुड़े लोगों ने खाद्य विभाग पर मनमाने नियंत्रण और लगातार नई नीतियां थोपने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई मिलों को हर चार दिन में केवल 40 टन गेहूं आवंटित किया जा रहा है, जो संचालन जारी रखने के लिए बेहद कम है।

मिल मालिकों के मुताबिक उद्योग में लगाए गए अरबों रुपये दांव पर लग चुके हैं और लगातार मिलें बंद होने से हजारों कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं।

सरकार से समान मूल्य नीति लागू करने की मांग

फ्लोर मिल उद्योग ने पंजाब सरकार से पूरे प्रांत में समान आटा मूल्य प्रणाली लागू करने की मांग की है। साथ ही गेहूं वितरण में कथित भेदभाव खत्म करने और प्रशासनिक नियंत्रण कम कर बाजार आधारित व्यवस्था लागू करने की अपील की गई है।

उद्योग जगत का कहना है कि इन कदमों के बिना आटा उद्योग को स्थिर करना मुश्किल होगा।

महंगाई के बीच आम जनता पर बढ़ेगा असर

पाकिस्तान पहले से ही महंगाई, ऊर्जा संकट और खाद्य अस्थिरता जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में आटा उद्योग में गहराता संकट आम लोगों के लिए रोटी की कीमत और उपलब्धता दोनों पर असर डाल सकता है।

पूर्व पीएम का साथ देने के कारण चाचा शहबाज को किया गया गिरफ्तार
इस्लामाबाद (एजेंसी): पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने अपने चाचा और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है कि उन्हें उनके भाई पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ खड़ा होने और उनका साथ देने की सजा मिली है।

लाहौर हाईकोर्ट द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज शरीफ की जमानत याचिका खारिज करने और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा शहबाज शरीफ की गिरफ्तारी के बाद सोमवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरियम ने यह टिप्पणी की।

शहबाज को अदालत परिसर से हिरासत में लिया गया था, जहां बड़ी संख्या में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

नागपुर में कुख्यात सट्टा माफिया का LIVE मर्डर, सरेआम बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, देखें वीडियो

मरियम ने सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, उनके खिलाफ रेफरेंस चल रहा था और उन्हें बीच में ही गिरफ्तार कर लिया गया। मरियम ने कहा, उन्होंने न केवल अपने भाई का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि उन्होंने अपने भाई के प्रति निष्ठा और विश्वसनीयता दिखाई। उनकी पत्नी और बच्चों को फरार बताया गया। (उनके बेटे) हमजा जेल में हैं और कोरोना से संक्रमित हैं।

मरियम ने कहा कि इसके बावजूद, शहबाज अपने भाई के साथ अडिग होकर खड़े रहे। डॉन न्यूज के मुताबिक, शहबाज की गिरफ्तारी के बाद नवाज शरीफ ने ट्विटर पर इसकी निंदा करते हुए कहा, इस कठपुतली सरकार ने विपक्ष के (बहुदलीय कॉन्फ्रेंस) द्वारा अपनाए गए संकल्प को एंडोर्स किया है।

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता की सफदरजंग अस्पताल में अस्पताल में मौत – Dastak Times

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, शहबाज शरीफ ने पहले ही कहा था कि चाहे वह जेल में हों या बाहर हों (एमपीसी के) सभी फैसलों को लागू किया जाना चाहिए। किसी को यह समझने की भूल नहीं करनी चाहिए कि इस तरह की शर्मनाक चाल हमें झुकाएगी।

हाथरस दुष्कर्म पीड़िता की सफदरजंग अस्पताल में अस्पताल में मौत

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।
साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।