महाराष्ट्र MLC रिजल्ट – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Thu, 29 Oct 2026 05:12:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png महाराष्ट्र MLC रिजल्ट – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 UP-Bihar समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों का रिजल्ट, कहां BJP-सपा का दबदबा और कहां हारी कांग्रेस? देखें पूरी लिस्ट https://dastaktimes.org/result-of-28-mlc-seats-of-4-states-including-up-bihar-where-bjp-sp-dominated-and-where-congress-lost/ Thu, 29 Oct 2026 05:12:45 +0000 https://dastaktimes.org/?p=921466 नई दिल्ली: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 10 पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है। यूपी में भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने …]]>

नई दिल्ली: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 10 पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है। यूपी में भाजपा ने 6 और समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के उम्मीदवारों ने चार सीटें जीतीं, जबकि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया। कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने चारों सीटें जीत लीं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 6 और सपा ने जीतीं 4 सीटें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कुल 11 सीटों में से 10 के नतीजे घोषित किए गए हैं। भाजपा ने छह और सपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी है।

भाजपा के विजेता उम्मीदवार

  • मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल
  • लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: उमेश द्विवेदी
  • आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह
  • मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: श्रीचंद शर्मा
  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों
  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: ध्रुव कुमार त्रिपाठी

समाजवादी पार्टी के विजेता उम्मीदवार

  • लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: कांति सिंह
  • वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: लाल बिहारी यादव
  • आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल
  • इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. मान सिंह यादव

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को चार सीटें

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव हुए। उपलब्ध नतीजों के मुताबिक, भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठबंधन ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। जनसुराज और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक-एक सीट मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

भाजपा-जदयू गठबंधन के विजेता उम्मीदवार

  • पटना स्नातक सीट: जदयू के नीरज कुमार
  • दरभंगा स्नातक सीट: भाजपा के सर्वेश कुमार
  • तिरहुत शिक्षक सीट: भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह
  • कोसी स्नातक सीट: भाजपा के डॉ. एनके यादव

राजद के विजेता उम्मीदवार

  • पटना शिक्षक सीट: डॉ. संजीव सिंह

जनसुराज के विजेता उम्मीदवार

  • दरभंगा शिक्षक सीट: डॉ. सुरेश प्रसाद राय

निर्दलीय विजेता उम्मीदवार

  • तिरहुत स्नातक सीट: बंधीधर ब्रजवासी
  • सारण शिक्षक सीट: राहुल राज

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी ने जीतीं 3 सीटें

महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने तीन सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ महायुति के खाते में दो सीटें आईं। नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की। यह सीट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रभाव वाले क्षेत्र में आती है।

महायुति के विजेता उम्मीदवार

  • पुणे शिक्षक सीट: भाजपा के कौस्तुभ गावड़े
  • अमरावती शिक्षक सीट: शिंदे गुट की शिवसेना के किरण सरनाईक

महा विकास आघाड़ी के विजेता उम्मीदवार

  • नागपुर स्नातक सीट: कांग्रेस के अभिजीत वंजारी
  • पुणे स्नातक सीट: एनसीपी (शरद पवार गुट) की हर्षदा देशमुख-जाधव
  • छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट: एनसीपी (शरद पवार गुट) के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल

कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें

कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों पर भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस इन चारों सीटों पर हार गई।

  • उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मत्तूर को हराया।
  • दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के के.एम. सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुट्ट को हराया।
  • पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: भाजपा के एस.वी. संकानूर ने कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई को हराया।
  • बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जेडीएस के ए.पी. रंगनाथ ने कांग्रेस के पुट्टन्ना को हराया।

]]>