महिला हैण्डबॉल चैंपियनशिप – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

मेजबान भारत की लड़कियों का विजय अभियान
लखनऊ : मेजबान भारत की लड़कियों का विजय अभियान पांचवीं दक्षिण एशियाई महिला हैण्डबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। भारत ने अब तक दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक जुटाए है। वहीं विदेशी टीमों का आपस में खेलते हुए मिश्रित भाग्य रहा। नेपाल की टीम ने भले ही सोमवार को दो जीत दर्ज की लेकिन पहले दिन भारत के हाथों हुई हार के चलते वह तीन मैचों से केवल चार अंक ही जुटा सकी है। इसी तरह अफगानिस्तान के खाते में भी तीन मैचों में एक जीत से दो ही अंक है। बांग्लादेश की टीम के भी तीन मैचों में दो जीत से चार ही अंक है। भूटान की टीम इस चैंपियनशिप में फिसड्डी साबित हुई है और वह अपने तीनों मैच गंवाते हुए सबसे निचले पायदान पर है।

यद्यपि भारत को इस चैंपियनशिप के अंतिम चौथे दिन मंगलवार को दो मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने है लेकिन जिस योजनाबद्ध और एकजुटता के साथ टीम का प्रदर्शन हो रहा है उसके चलते भारत का चैंपियन बनना लगभग तय है।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही चार दिवसीय इस चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय लड़कियों ने एक बार फिर जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भूटान की टीम को चार के मुकाबले 17 गोलों से पराजित कर दिया। हॉफ टाइम तक तो भारतीय लड़कियां मैच पर इस कदर हावी थी कि उन्होंने जहां दस गोल कर डाले थे, वहीं भूटान की लड़कियां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

भारतीय टीम की विजय में ज्योति शुक्ला ने सर्वाधिक चार गोल दागते हुए अहम भूमिका निभाई। सृष्टि ने तीन गोल और वनीता ने दो गोल करते हुए मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। भूटान के लिए तीन गोल अंजना मल्ला ने किए।

नेपाल बनाम बांग्लादेश के मध्य मैच थोड़ा संघर्षपूर्ण नजर आया। यद्यपि हॉफ टाइम तक नेपाल की टीम 12-6 से आगे थी लेकिन जब मैच खत्म होने की विसिल बजी तो वह 17 के मुकाबले 26 गोल दर्ज करने में सफल रही। नेपाल की विजय में वंदना राय ने सर्वाधिक 13 गोलों का योगदान किया। वहीं शांतिकला ने पांच और निशा राय ने चार गोल किए। बांग्लादेश के लिए शिल्पी अख्तर ने पांच, सूमी बेगम ने चार और रूबीना बेगम ने तीन गोल किए।

इससे पूर्व सुबह के सत्र में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 35-9 गोल से पराजित किया। चैंपियनशिप में कल मैच गंवाने वाली अफगानिस्तान इस मैच में शुरू से दबाव में आई तो फिर उबर नहीं सकी। बांग्लादेश से सूमी बेगम ने टीम के लिए सर्वाधिक नौ गोल दागे। वहीं रूबीना बेगम ने उनका साथ देते हुए आठ गोल मारे। डालिया अख्तर ने चार गोल किए। इन खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन से बांग्लादेश ने हॉफ टाइम तक 17-4 गोल की बढ़त बना ली थी। अफगानिस्तान से हुमैरा ने चार गोल दागे जबकि लिदा व नाजनीन ने दो-दो गोल किए।

आज के मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अफगानिस्तान से लिदा सैयदी, बांग्लादेश से सूमी बेगम, भूटान से पूर्णिमा कार्की व भारत की ज्योति शुक्ला और नेपाल की वंदना राय चुनी गई। इन खिलाड़ियों को आज के मैचों की मुख्य अतिथि हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चेयरमैन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, आयोजन सचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय व यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

आज के मैच :-

नेपाल बनाम भूटान (सुबह 8 बजे)

भारत बनाम अफगानिस्तान (सुबह 8 बजे)

भारत बनाम बांग्लादेश (शाम 5 बजे)