मांवां-धीयां सत्कार योजना – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

पंजाब की महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी सम्मान राशि, CM मान ने किया बड़ा ऐलान, 12 बजे के बाद आने लगेंगे मैसेज
बरनाला: पंजाब की महिलाओं के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य सरकार की ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक दोपहर 12 बजे के बाद लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर संदेश आने शुरू हो जाएंगे और तीन महीने की राशि एकमुश्त उनके खातों में भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक महिला को तीन महीने की किस्त के रूप में 3,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं के खातों में 4,500 रुपये जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम है।

लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 1 जुलाई से महिलाओं के खातों में सीधे धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी। योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह राशि सीधे बैंक खातों में स्थानांतरित होगी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इसका लाभ उठा सकेंगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके लिए पंजाब सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और स्वाभिमान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल भले ही किसी को अमीर न बनाए, लेकिन महिलाओं को आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास जरूर देगी।

उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और सामाजिक तथा आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता आवश्यक है।

लोक मिलनी में उमड़ा जनसैलाब, छतों से लोगों ने सुना संबोधन

महिल कलां में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक रही कि पंडाल में जगह कम पड़ गई और कई लोगों को आसपास के मकानों और इमारतों की छतों से कार्यक्रम देखना पड़ा। समर्थक लगातार नारे लगाते रहे और मुख्यमंत्री के समर्थन में पोस्टर लहराते दिखाई दिए।

सरकार ने गिनाईं चार साल की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के फैसलों को लगातार लागू कर रही है। उन्होंने मुफ्त बिजली, 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां, सड़कों के नवीनीकरण, टोल प्लाजा बंद करने और शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार जैसे कदमों का उल्लेख किया।

उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के समय जहां सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का इस्तेमाल हो रहा था, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। इसके साथ ही गांवों के विकास के लिए भी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना के माध्यम से लोग अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा चुके हैं।

15 जुलाई तक 3,100 नए खेल मैदान होंगे समर्पित

नशामुक्त पंजाब के लक्ष्य का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 15 जुलाई तक राज्यभर में 3,100 नए खेल मैदान लोगों को समर्पित करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार साबित होगा।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को नंबर-1 बनाने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब ने प्राथमिक और मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम, शिक्षकों के प्रशिक्षण और सरकारी स्कूलों के उन्नयन जैसे कदमों के कारण राज्य की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आने वाले समय में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

बेअदबी विरोधी कानून को बताया ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ भविष्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि कानून को इस तरह तैयार किया गया है ताकि इसमें किसी प्रकार की कमजोरी न रह सके।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल राज्य के विकास में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं और जनता अब उनके राजनीतिक एजेंडे को समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन नेताओं को बार-बार नकारा है जिन्होंने अपने स्वार्थ को जनता के हितों से ऊपर रखा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य की जनता अब विकास और पारदर्शी शासन के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।