मानव तस्करी के खेल में सब कुछ फर्जी – Dastak Times |  दस्तक टाइम्स
	1	</sy:updateFrequency>
मानव तस्करी के खेल में सब कुछ फर्जी – Dastak Times |  दस्तक टाइम्स
मानव तस्करी के खेल में सब कुछ फर्जी, रग्‍बी ट्रेनिंग के लिए फ्रांस भेजे गए 25 बच्‍चे लापता
ट्रैवल एजेंट पौने दो साल पहले 25 युवकों को ले गए थे फ्रांस
करीब पौने दो साल पहले 1 फरवरी 2016 को इन बच्चों को फ्रांस भेजा गया, उनका रग्बी खेल से कोई लेना देना नहीं था। ट्रैवल एजेंटों ने एक स्कूल के फर्जी लैटर हेड तैयार कर उसमें बच्चों को रग्बी खिलाड़ी बताकर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने की बात कर विदेश भेजा। जिस स्कूल का लैटर हेड तैयार किया गया वे बच्चे भी उस स्कूल के नहीं थे।
खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि एजेंटों ने स्कूल के फर्जी लैटर हेड तैयार किए। बच्चों के स्कूल में दाखिले व पढ़ाई संबंधी दस्तावेज भी शायद जाली ही तैयार किए गए हैं। इन लोगों को सिर्फ विदेश ले जाने के लिए रग्बी खिलाड़ी बनाया गया था। माना जा रहा है कि यह भी संभव है जिन बच्चों को विदेश भेजा गया है उनकी जन्म तिथि में भी गड़बड़ी की गई है जिसमें उनकी उम्र कम दिखाई गई हो।
एजेंटों के रग्बी खिलाड़ी के झांसे में आए अभिभावक
बच्चों को विदेश भेजने की इच्छा रखने वाले अभिभावक भी ट्रैवल एजेंटों के इस जाल में फंस गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामले सामने आए थे जिनमें अभिभावकों ने खुद ट्रैवल एजेंटों से इस तरह बच्चों को विदेश भेजने को सहमति दी थी लेकिन ऐसे अभिभावक कुछ बताने को तैयार नहीं।
सीबीआइ कर रही जांच, प्रशासन व पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं
सीबीआइ की ओर से मानव तस्करी का खुलासा करने और उसमें कपूरथला के दो स्कूलों के बच्चे होने की बात सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन व पुलिस पूरे मामले से अनजान बना हुआ है। मामले की छानबीन के लिए न तो अभी तक जिला प्रशासन ने कोई कदम उठाया है न पुलिस अभी तक हरकत में आई है। 1 फरवरी 2016 को रग्बी खिलाड़ी के नाम पर कौन बच्चे फ्रांस भेजे गए थे, कहां के रहने वाले थे ये बात अभी तक यह पहेली बनी हुई है।
स्कूल व बच्चों की अभी कोई जानकारी नहीं : डीसी
पुलिस के हाथ अभी नहीं लगी कोई जानकारी : आइजी
जालंधर रेज के आइजी अर्पित शुक्ला का कहना है कि मामला संवदेनशील है। इस बारे में पता लगाने की कोशिश की गई लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। कोई शिकायत करेगा तो आगे बात बढ़ेगी। हम सीबीआइ की मदद को तैयार है लेकिन फिलहाल सीबीआइ ने कोई संपर्क नहीं किया है।