मिताली ने जड़े 56 रन – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

WT20: भारत ने पाक को 7 विकेट से दी करारी मात, मिताली ने जड़े 56 रन
महिला टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. रविवार को वेस्ट इंडीज के प्रोविडेन्स (गयाना) में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट पर 133 रन बनाए जो उसका भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक स्कोर भी है. पाकिस्तान की ओर से  बिस्माह महरूफ (49 गेंदों पर 54) और निदा दार (35 गेंदों पर 52 रन) की पारी खेली.

भारत की ओर से मिताली राज (47 गेंदों पर 56 रन) और स्मृति मंदाना (28 गेंदों पर 26 रन) ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में जीत की नायिका रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 14 रन बनाए जिससे भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की.

भारत अब ग्रुप बी में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है. पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है और उसके आगे बढ़ने की राह मुश्किल हो गई है. भारत अपना अगला मैच 15 नवंबर को आयरलैंड से खेलेगा.

भारत की पारी

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी लाइन अप में बदलाव किए थे लेकिन आज अनुभवी मिताली ही पारी की शुरुआत करने के लिए उतरीं. पिछले छह मैचों में दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहीं मंदाना ने भी उनका पूरा साथ दिया. इन दोनों ने सहजता से रन बटोरे.

मिताली ने डायना बेग के पहले ओवर में चौका जड़कर अपने इरादे जतला दिए थे, जबकि मंदाना ने अमन अमीन के अगले ओवर में दो खूबसूरत चौके लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाया. मिताली ने अमीन और आलिया रियाज पर दो – दो चौके जमाए जिससे आठवें ओवर में भारत 50 रन के पार पहुंचा.

मंदाना विश्व टी20 में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफल रहीं लेकिन इसके तुरंत बाद वह डीप स्क्वायर लेग पर कैच दे बैठीं. उनका स्थान लेने के लिये आई युवा जेमिमा रोड्रिग्स भी अपनी ख्याति के अनुरूप स्ट्रोक नहीं खेल पाई और 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर निदा दार को वापस कैच देकर पवेलियन लौटीं.

मिताली ने हालांकि रन बटोरने जारी रखे और अमीन पर मिडविकेट क्षेत्र में चौका जड़कर 42 गेंदों पर अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया. डायना बेग की गेंद पर जब उन्होंने डीप मिडविकेट पर कैच दिया तब भारत को 14 गेंदों पर केवल सात रन की दरकार थी. मिताली ने अपनी पारी में सात चौके लगाए. हरमनप्रीत के साथ वेदा कृष्णमूर्ति आठ रन बनाकर नाबाद रही. मिताली को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

पाकिस्तान की पारी

इससे पहले बिस्माह और निदा ने भारत के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाकर चौथे विकेट के लिये 94 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान को शुरुआती झटकों के बावजूद चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. भारत की तरफ से पूनम यादव (22 रन देकर दो विकेट) और दयालन हेमलता (34 रन देकर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रही.

भारत ने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम लड़खड़ाने में देर नहीं लगाई. मध्यम गति की गेंदबाज अरूधंति रेड्डी के पहले ओवर में ही आयशा जफर (शून्य) ने अपना विकेट इनाम में दिया जबकि उनका स्थान लेने के लिए उतरीं उमैमा सोहेल (तीन) को जेमिमा ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया.

पाकिस्तान की कप्तान जावरिया खान (17) गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने का प्रयास कर रहीं थीं लेकिन बिस्माह के साथ रन लेने की गफलत के कारण वह रन आउट हो गईं.

पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 30 रन हो गया. इसके बाद बिस्माह और निदा दार ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली. आक्रामक होकर खेल रही निदा को 15 और 29 रन के निजी योग पर जीवनदान मिला.

पहले वेदा कृष्णमूर्ति ने और फिर पूनम यादव ने उनका आसान कैच छोड़ा. दोनों अवसरों पर गेंदबाज राधा यादव थीं. पूनम ने इसके बाद अपनी ही गेंद पर बिस्माह का भी कैच टपकाया. तब वह 28 रन पर खेल रही थी. उन्होंने इस पूरा फायदा उठाकर अरूंधति पर लगातार दो चौके लगाकर पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.

बिस्माह ने 44 गेंदों पर अपने करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया. उन्हें हेमलता ने 19वें ओवर में कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया.  बिस्माह ने चार चौके लगाए.

निदा ने अगली गेंद को मिडविकेट पर छह रन के लिए भेजकर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. हरमनप्रीत ने हालांकि अगली गेंद पर उनका कैच लेने में गलती नहीं की. निदा की पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं.  पूनम ने भी अपने दोनों विकेट पारी के अंतिम ओवर में लिए.