मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

सीमित ओवरों के ढांचे का शिखर धवन अहम हिस्सा : चेतन शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बोला है कि शिखर धवन सीमित ओवरों के ढांचे का अहम हिस्सा हैं लेकिन इस टाइम उन्हें थोड़ा आराम देकर दूसरे प्लेयर्स को मौका देने की जरूरत थी. धवन ने जुलाई में सीमित ओवरों के श्रीलंका दौरे पर भारत की कप्तानी की थी.

शर्मा के अनुसार, शिखर धवन हमारे लिये महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. वो श्रीलंका दौरे पर कप्तान थे. जो बात हुई, वो मैं नहीं बता सकता. वो महत्वपूर्ण है और ढांचे का हिस्सा है. उन्होंने बुधवार को देर रात प्रेस कांफ्रेंस में बोला कि, इस टाइम जरूरत दूसरे प्लेयर्स को आजमाने और शिखर को कुछ आराम देने की है. वो महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और जल्दी वापसी करेंगे.

रोहित शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली भी रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. चेतन शर्मा ने बोला कि, हमारे पास तीन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन हैं. किशन पारी की शुरूआत के साथ मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं जिससे हमारे पास विकल्प बढ़ गया है. वो स्पिनरों को बखूबी खेलता है. ये टीम प्रबंधन को तय करना है कि क्या वो कोहली से पारी की शुरूआत कराना चाहते हैं.

उन्होंने बोला कि, विराट का मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टी20 में शानदार रिकॉर्ड है. लेकिन सब कुछ उस समय के हालात पर निर्भर करेगा. विकेटकीपिंग में किशन और राहुल से पहले ऋषभ पंत पहली पसंद हैं. शर्मा ने बोला कि, हमारे पास तीन विकेटकीपर हैं लेकिन नंबर एक पंत है.

उसके बाद किशन और आपात स्थिति में राहुल को इस्तेमाल किया जायेगा. उन्होंने बोला कि, हमारे पास रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल हैं. विकेट टर्न ले रहा हो तो अक्षर और जडेजा होंगे. पंड्या बेहतरीन हरफनमौला प्लेयर्स में से एक है. हमने कई हरफनमौला चुने हैं. कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल पर राहुल चाहर को तरजीह देने के बारे में पूछने पर उन्होंने बोला कि, हमने युजवेंद्र चहल पर बात की और चयनकर्ताओं को लगा कि तेज गेंद डालने वाले की जरूरत है.

इस तरह की विकेटों पर चाहर अधिक उपयोगी साबित होगा. 4 वर्ष बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वापसी के बारे में उन्होंने बोला कि, अश्विन आईपीएल नियमित रूप से खेलता रहा है. हमने देखा है कि वो कैसा प्रदर्शन कर सकता है. हमें विश्व कप में एक ऑफ स्पिनर की जरूरत है और दुबई तथा यूएई की पिचों पर वो उपयोगी साबित होंगे.