युवाओं को नौकरी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

CM मान का विपक्ष पर बड़ा हमला: ‘विकास कार्यों का जवाब नहीं, इसलिए फर्जी वीडियो फैलाकर कर रहे बदनाम’
अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को अमृतसरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर बने नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया। लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक समस्या को दूर करने और प्रतिदिन श्री अमृतसर साहिब में दर्शन के लिए आने वाले दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई इस परियोजना को निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पारदर्शी प्रक्रिया के कारण इस परियोजना में जनता के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 15 जुलाई तक राज्यभर में 3,100 नए स्टेडियम, 3,000 जिम और 400 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब में अब सिंचाई के लिए 80 प्रतिशत से अधिक नहरी पानी का उपयोग हो रहा है और 43 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण के बाद उनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदारों को सौंपी गई है।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार विकास और जनहित के कार्यों पर केंद्रित है, जबकि विपक्ष सरकार के कामकाज को चुनौती देने में असफल रहने के बाद फर्जी वीडियो वायरल करने जैसे हथकंडों का सहारा ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा मिलकर उन्हें धार्मिक मुद्दों के जरिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में वायरल किए गए एक वीडियो में दिखाया गया व्यक्ति उनसे किसी भी तरह मेल नहीं खाता, फिर भी राजनीतिक साजिश के तहत उसे उनके नाम से प्रसारित किया गया। उन्होंने इसे बेहद निम्न स्तर की राजनीति करार दिया।

सोशल मीडिया पर भी साझा की जानकारी

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर भी फ्लाईओवर परियोजना और अन्य विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि सरकार की पारदर्शी व्यवस्था के कारण इस परियोजना में 11.5 करोड़ रुपये की बचत हुई है। साथ ही 15 जुलाई तक 3,100 नए खेल मैदान, 3,000 जिम और 400 आम आदमी क्लीनिक तैयार हो जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि खेती के लिए रिकॉर्ड स्तर पर 80 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है और अब ठेकेदारों के लिए सड़कों की पांच साल की गारंटी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु श्री दरबार साहिब समेत विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया फ्लाईओवर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तारा वाला पुल के पास तरनतारन रोड स्थित सुल्तानविंड लिंक रोड जंक्शन पर भारी ट्रैफिक के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए फ्लाईओवर से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और हजारों लोगों का समय बचेगा।

34.20 करोड़ की मंजूरी, 22.68 करोड़ में पूरा हुआ काम

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार ने 34.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी थी, लेकिन इसे मात्र 22.68 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया। इससे सरकारी खजाने के 11.52 करोड़ रुपये बचाए गए।

उन्होंने बताया कि पहुंच मार्गों सहित परियोजना की कुल लंबाई 985 मीटर है। फ्लाईओवर की लंबाई 725 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर है। इसके दोनों ओर 5.50 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई हैं ताकि स्थानीय यातायात प्रभावित न हो।

पर्यावरण संरक्षण का भी रखा गया ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण-अनुकूल तरीके से तैयार की गई है। इसमें वर्षा जल निकासी के लिए आरसीसी नालियों के साथ-साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल्स की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एआई से बचाया जा रहा सरकारी पैसा

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार करदाताओं का पैसा बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के खजाने का एक-एक पैसा जनता की भलाई के लिए खर्च किया जा रहा है। उनके अनुसार पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को अब दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

68 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार और सिफारिश के 68 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा कई टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे लोगों के रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

नहरी पानी का उपयोग 22 से बढ़कर 80 प्रतिशत से ज्यादा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी तब पंजाब में सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था, जो अब बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। इससे सिंचाई का दायरा बढ़ा है और भूजल पर निर्भरता कम हुई है।

15 जुलाई तक तैयार होंगे 3100 नए स्टेडियम

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 जुलाई तक पंजाब में 3,100 नए स्टेडियम जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।