राहुल गांधी का बड़ा बयान- नफरत फैला रहे हैं मोदी – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

राहुल गांधी का बड़ा बयान- नफरत फैला रहे हैं मोदी, 2019 में पीएम पद से हटाकर रहेंगे
उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए राहुल गांधी ने गुरुवार को रैली में प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भाषण दिया। उन्होंने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी घृणा के प्रतीक हैं। कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को हराएगी।

राहुल ने सलोन में आयोजित एक सभा में कहा कि भाजपा के लोग देश में धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। वे कभी गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निकलवाते हैं तो कहीं हिन्दू-मुसलमान को लड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश में नफरत से सिर्फ नुकसान हो सकता है। नफरत का मतलब नरेंद्र मोदी हैं। नफरत की भावना का चिह्न हैं नरेंद्र मोदी। हम 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने जा रहे हैं, इसे कोई रोक नहीं सकता।

मोदी की मार्केटिंग करनेवालों का कर्ज माफ

राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने 10-15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। उन्होंने कहा कि वह देश की जनता का पैसा था। ये 15-20 लोग प्राइवेट हवाई जहाज में उड़कर मोदी की मार्केटिंग करते हैं, बदले में मोदी उनका कर्ज माफ करते हैं। नीरव मोदी तो मनरेगा के बजट के बराबर पैसा लेकर विदेश भाग गया।

राफेल विमान खरीद को देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को भी इस खरीद समझौते के बारे में कुछ नहीं मालूम था। बिना रक्षा मंत्रालय से पूछे अकेले नरेन्द्र मोदी ने यह समझौता कर डाला और 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिये। जब सीबीआई निदेशक ने इसकी जांच करने को कहा तो रात के डेढ़ बजे उन्हें निकालने का आदेश जारी कर दिया।

नोटबंदी: क्या अंबानी, मोदी या माल्या लाइन में खड़े थे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी करके लोगों को परेशान किया। उन्होंने पूछा कि उस वक्त बैंकों की लाइन में क्या कोई अनिल अंबानी, नीरव मोदी या विजय माल्या खड़ा था? सिर्फ ईमानदार लोग गरीब, किसान और मजदूर ही उस लाइन में खड़े थे। आपकी जेब से पैसा निकालकर अम्बानी और नीरव मोदी की जेब में डाल दिया गया।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेठी से फूड पार्क, पेपर मिल और ट्रिपल आईटी ‘चोरी’ किया। क्योंकि गली-गली में शोर है……। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तो मैं आपको गारंटी देता हूं। पहला काम किसानों की रक्षा होगा और दूसरा, युवाओं को रोजगार मिलेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में काम शुरू हो गया है।

कहा- हम भाजपा मुक्त भारत की बात नहीं करते

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक लक्ष्य दिया है। उनसे कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है। हम यहां पर भाजपा को हराने आये हैं, मिटाने आये हैं।

हालांकि उन्होंने बात संभालते हुए कहा कि हम भाजपा मुक्त भारत कभी नहीं कहेंगे। भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं। यह उनकी विचारधारा है। हम नफरत नहीं इज्जत से बात करते हैं।

मायावती-अखिलेश का आदर करते हैं, पर अपनी लड़ाई लड़ेंगे

राहुल ने कहा कि अमेठी से मेरा राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। आप याद रखें, मेरे, प्रियंका और ज्योतिरादित्य के रूप में आपके तीन सिपाही आपके लिये देश में काम कर रहे हैं। केन्द्र में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। अमेठी में फूड पार्क परियोजना को वापस लाया जाएगा। इसके अलावा पांच साल तक जो मदद रोकी गयी है वह अमेठी को दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह बसपा प्रमुख मायावती, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदर करते हैं मगर कांग्रेस को भी अपनी जगह बनानी है। हम अपनी विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव के बाद यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में हम बिना एक कदम पीछे किये पूरे दम से लड़ेंगे।