लेकिन आज छुट्टी मिलना है मुश्किल – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

वाजपेयी की हालत में हो रहा है सुधार, लेकिन आज छुट्टी मिलना है मुश्किल
अपनी कविताओं और भाषणों से लोगों को मोह लेने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. रुटीन चेकअप के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को एम्स लाया गया था, जहां पर उनका डायलिसिस हुआ. बताया जा रहा है कि उन्हें यूरिन इन्फेक्शन है. कुछ ही देर में एम्स की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा.

बड़े अपडेट्स –

11.10 AM: सूत्रों की मानें तो अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. डायलिसिस होने के बाद यूरिन पास हुआ है, हालांकि अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि आज भी अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स से छुट्टी मिलने के आसार कम हैं. वहीं कृत्रिम श्वास सपोर्ट को फिलहाल हटा लिया गया है.

10.53 AM: MDMK चीफ वाइको ने मंगलवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जाना. एम्स अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि अटल जी ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है.

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में यहां उनका इलाज किया जा रहा है. सोमवार को अस्पताल में उनसे मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समेत कई बड़े नेता पहुंचे.

सोमवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया था कि पूर्व पीएम वाजपेयी को किडनी संबंधी शिकायत के बाद एम्स लाया गया था. जिसके बाद जांच में यूरिन इंफेक्शन का पता चला था. डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

देश के सबसे बड़े अस्पताल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी एम्स में सोमवार की सुबह ही गहमागहमी बढ़ गई जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भर्ती कराया गया. तब यही खबर आई कि उनको रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है लेकिन शाम होते-होते ये खबर आई कि उनकी तबीयत तो स्थिर है लेकिन सोमवार की रात उनको अस्पताल में ही रखा जाएगा.

किस बीमारी का हो रहा इलाज?

अस्पताल की ओर से रात पौने ग्यारह बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में एम्स ने कहा है कि वाजपेयी को लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद भर्ती कराया गया था. जांच में उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन निकला है. बुलेटिन में कहा गया कि वाजपेयी का उचित इलाज किया जा रहा है और उन्हें डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है.

और कौन-कौन मिलने पहुंचा..?

राहुल के कुछ ही देर के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंच गए. उनके बाद पीएम मोदी एम्स पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की. 50 मिनट तक रुकने के बाद मोदी रात साढ़े आठ बजे के करीब एम्स से निकल गए.

मोदी के बाद भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी एम्स पहुंचे. उनके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स पहुंच गए.