वरना लक्ष्मी माँ हो जाएंगी नाराज – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, वरना लक्ष्मी माँ हो जाएंगी नाराज
धनतेरस को अगर खरीदारी का महादिन कहें तो गलत नहीं होगा. धनतेरस की दस्तक के साथ ही दिवाली के त्योहार के आने का एहसास होने लगता है. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है.

धनतेरस पर आपको क्या खरीदना चाहिए, ये तो आपको पता ही होगा लेकिन इस दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, इस बारे में हम आपको बताएंगे. मान्यता के मुताबिक, अगर आप धनतेरस के दिन आप इन चीजों को खरीदते हैं तो इससे सौभाग्य के बजाए घर में दुर्भाग्य आता है. धनतेरस के दिन खरीदारी में कहीं आप गलती ना कर बैठें, इस लिस्ट पर जरूर नजर डाल लीजिए.

लोहा-

मान्यता के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए. अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें.

खाली बर्तन-

वैसे ये तो सच्चाई है कि दुकान से आपको कोई अनाज भरकर आपको बर्तन नहीं बेचने जा रहा है इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें.

स्टील-

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है. स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए. स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए.

काले रंग की वस्तुएं-

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए. धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें.

धारदार हथियार-

धनतेरस के दिन अघर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए.

कारें-

कई घरों में धनतेरस के दिन कार खरीदने की योजना बनाई जाती है क्योंकि यह शुभ दिन माना जाता है. लेकिन मान्यताओं के मुताबिक, अगर आपको धनतेरस के दिन कार घर लानी है तो उसका भुगतान एक दिन पहले कर लें, धनतेरस के दिन नहीं.

नकली सोना-

धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा सोने की ही खरीदारी होती है लेकिन एक बात ध्यान में रखना जरूरी है कि इस दिन गलती से भी नकली ज्वैलरी, सिक्के घर में नहीं लाने चाहिए.

तेल-

धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है. धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें.

शीशे की बनी चीजें-

कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.

उपहार-

धनतेरस के एक दिन पहले तोहफे खरीदना और देना शुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस के दिन नहीं. इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है कि किसी को तोहफा देने का मतलब है कि आप अपने घर से रुपए खर्च कर रहे हैं यानी धनतेरस के दिन अपने घर से लक्ष्मी को दूसरी जगह भेजना अशुभ माना जाता है.