वर्ल्ड कप के लिए आज चुनी जाएगी टीम इंडिया – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

वर्ल्ड कप के लिए आज चुनी जाएगी टीम इंडिया, सबसे बड़ा सस्पेंस है नंबर-4
वर्ल्ड कप-2019 के मद्देनजर भारतीय टीम के चयन के लिए एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति सोमवार को मुंबई में बैठक करेगी. चयन समिति जब 15 सदस्यीय टीम का चयन करेगी, तब चयनकर्ताओं के सामने तीन ऐसे क्षेत्र होंगे जिसका कि वह हल निकालना चाहेंगे. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का आगाज 30 मई को होगा. इस बार मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड और वेल्स का है.

इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा का विषय नंबर-4 का स्थान है. दूसरा ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कौन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प होगा. इसके अलावा कौन चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज होगा.

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नंबर-4 के स्थान के लिए अंबति रायडू, केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर को लेकर काफी बातें की जा रही हैं. ऐसा भी हो सकता है कि टीम प्रबंधन विजय शंकर को नंबर चार उतार सकता है और राहुल को उनके विकल्प के तौर पर टीम में रख सकते हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि राहुल किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और आईपीएल में उनके हालिया फॉर्म को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने केरल के बल्लेबाज संजू सैमसन का नंबर चार के लिए समर्थन किया है.

टीम प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राहुल को तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी. वह केवल सलामी बल्लेबाज के बैक-अप के रूप में टीम में आएंगे, न कि चार नंबर के बल्लेबाज के रूप में. विजय शंकर ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर तीन या चार पर बल्लेबाजी जारी रखी है. इसका मतलब यह भी है कि श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे नंबर चार के समीकरण से बाहर होंगे.

बाकी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए होंगे. उसके बाद कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव हैं. हार्दिक पंड्या हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में फिट बैठते हैं और उन्हें फिनिशर के रूप में भी देखा जाएगा.

नंबर-4 के अलावा टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान को भी चयनकर्ताओं को हल करने की जरूरत है. चयनकर्ताओं को यह तय करना होगा कि उन्हें दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत में से किसे धोनी के विकल्प के रूप में चुनना है. पंत को एक्स-फैक्टर के रूप में देखा जाता है, जिन्हें तेज तर्रार पारी के लिए जाना जाता है. वहीं कार्तिक को एक अनुभवी बल्लेबाज माना जाता है और जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शांत रहने में सक्षम हैं.

गेंदबाजी की बात करें, तो टीम में इस समय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में दो प्रमुख स्पिनर हैं, जबकि तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का स्थान पक्का माना जा रहा है. यदि टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ती है, तो नवदीप सैनी छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रवींद्र जडेजा रेस में सबसे आगे हैं.

हालांकि, कप्तान और प्रसाद दोनों पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप के लिए टीम का चयन नहीं किया जाएगा. लेकिन सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ताओं के लिए राहुल और पंत जैसे अन्य खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा.

विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम (संभावित): रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत.