वादे पूरे करने में नाकाम रही मोदी सरकार : सोनिया – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

वादे पूरे करने में नाकाम रही मोदी सरकार : सोनिया
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि केंद्र में बैठी सरकार अपने वादे पूरे करने में बुरी तरह नाकाम रही है। पार्टी कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार न सिर्फ देश के इतिहास को झुठलाने का प्रयास कर रही है, बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की विरासत को भी नेस्तनाबूत करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक पर राजग सरकार ने जो यूटर्न लिया है वह इस बात का सबूत है कि पार्टी जमीनी हकीकतों से वाकिफ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के बडी संस्थाओं की स्वायत्तता भी खत्म करने पर आमादा है। मीडिया को डराया धमकाया जा रहा है। लेखकों और प्रगतिशील सोच रखने वालों को खत्म किया जा रहा है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं की ललित गेट और व्यापम घोटाले में कथित संलिप्तता तथा भूमि अधिग्रहण विधेयक समेत कुछ अहम मुद्दों पर मोदी सरकार को संसद के अंदर और बाहर घेरने की रणनीति पर विचार की संभावना है। विचार के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं। बिहार विधान सभा चुनाव के ठीक पहले हो रही इस बैठक में राज्य के चुनाव पर खास चर्चा हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजे मोदी सरकार के लिए काफी निर्णायक साबित हो सकते हैं। बिहार में भाजपा के खिलाफ चुनाव में उतरने के लिए बनाए गए महागठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के कारण उसके लिए यह चुनाव एक बड़ी चुनौती है। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में अहम चर्चा होने की संभावना है। पार्टी के एक धड़े का यह मानना है कि गांधी को इस बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, हालांकि ऐसी खबरें भी हैं कि बिहार चुनाव के नतीजे आने से पहले पार्टी नेतृत्व में ऐसे किसी बदलाव की संभावना अभी नहीं है।