विम्बलडन रद्द – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Wed, 01 Apr 2020 17:25:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png विम्बलडन रद्द – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 कोरोना के कारण विम्बलडन रद्द https://dastaktimes.org/wimbledon-canceled-due-to-corona/ Wed, 01 Apr 2020 12:20:43 +0000 http://dastaktimes.org/?p=430162 लंदन। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। आल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब को कोरोना के बढ़ते कहर के कारण यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह …]]>

लंदन। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। आल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब को कोरोना के बढ़ते कहर के कारण यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब विम्बलडन को स्थगित किया गया है।

आल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को यह घोषणा की कि इस साल विम्बलडन चैंपियनशिप नहीं खेली जायेगी। पिछले कुछ समय से यह आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना के चलते विम्बलडन को रद्द किया जा सकता है। आल इंग्लैंड क्लब ने यह फैसला अपनी आपात बैठक के बाद लिया। इस वर्ष विम्बलडन का आयोजन 29 जून से 12 जुलाई तक होना था।

इससे पहले वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन को स्थगित कर दिया गया था और साल के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन को भी स्थगित किया जा सकता है। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) कोरोना वायरस के कारण यूएस ओपन को स्थगित करने पर विचार कर रहा है। यूएस ओपन का आयोजन 24 अगस्त से 13 सितंबर तक होना है। इससे पहले फ्रेंच ओपन को 20 सितंबर तक स्थगित किया गया था। फ्रेंच ओपन का आयोजन 24 मई से सात जून तक होना था। लेकिन यह टूर्नामेंट अब 20 सितंबर से शुरू होकर चार अक्टूबर तक चलेगा। फ्रेंच ओपन की नई तारीख यूएस ओपन के सिर्फ एक सप्ताह बाद तय की गई है।

महिलाओं के डब्ल्यूटीए और पुरुषों के एटीपी टूर ने अपने सभी टूर्नामेेंट सात जून तक स्थगित कर दिये थे। इन दोनों टेनिस संगठनों के स्थगित मुकाबलों में मैड्रिड और रोम में होने वाली एटीपी/डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट, राबट और स्ट्रासबर्ग में आयोजित होने वाले डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट तथा म्यूनिख, एस्टोरिल, जेनेवा और लियोन में आयोजित होने वाले एटीपी टूर्नामेंट शामिल हैं। इस साल केवल पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन ही किया गया है।

ब्रिटेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 25150 जा पहुंची है जबकि इससे 1789 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का खेलों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। टोक्यो ओलम्पिक को 2021 तक के लिए स्थगित किया जा चुका है जबकि यूरो 2020 और मास्टर्स भी स्थगित या रद्द किये जा चुके हैं।

आल इंग्लैंड क्लब ने पहले ही विम्बलडन को दर्शकों के बिना कराने से इंकार कर दिया था और अब उसने इस साल की चैंपियनशिप को रद्द करने का ही फैसला ले लिया। विम्बलडन की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है, “हमें बड़े अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आल इंग्लैंड क्लब के मुख्य बोर्ड और चैंपियनशिप की प्रबंधन समिति ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस साल की चैंपियनशिप को रद्द कर दिया जाए। 134 वीं चैंपियनशिप अब 2021 में 28 जून से 11 जुलाई तक आयोजित होगी। हमने यह फैसला सभी की भलाई को देखते हुए लिया है।”

बयान में साथ ही कहा गया है कि जिन लोगों ने चैंपियनशिप के टिकट खरीदे थे उन्हें उनका पैसा लौटाया जाएगा और चैंपियनशिप 2021 के लिए उसी दिन और कोर्ट की टिकट खरीदने का मौका दिया जाएगा।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब विम्बलडन का साल में आयोजन नहीं होगा और ऐसी भी आशंका है डेविस कप फाइनल्स को भी स्थगित किया जाए जिसका नवम्बर में स्पेन के मैड्रिड में आयोजन होना है।स्पेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8464 हो गयी है जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 95,923 हो गयी है।

]]>