विश्व नंबर वन नोवाक जोकोविच – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Sun, 08 Nov 2020 16:26:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png विश्व नंबर वन नोवाक जोकोविच – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 नोवाक जोकोविच ने पीट सम्प्रास के इस रिकॉर्ड की बराबरी की https://dastaktimes.org/novak-djokovic-equals-this-record-by-pete-sampras/ Sun, 08 Nov 2020 13:24:25 +0000 https://dastaktimes.org/?p=481842 स्पोर्ट्स डेस्क : अमेरिका के पीट सम्प्रास को दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच अपना आदर्श मानते है. अब उन्होंने टेनिस करियर में छठी बार टॉप पर रहते हुए साल का समापन करने के अमेरिका के पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जोकोविच का साल का समापन नंबर वन प्लेयर …]]>

स्पोर्ट्स डेस्क : अमेरिका के पीट सम्प्रास को दुनिया के नंबर वन टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच अपना आदर्श मानते है. अब उन्होंने टेनिस करियर में छठी बार टॉप पर रहते हुए साल का समापन करने के अमेरिका के पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जोकोविच का साल का समापन नंबर वन प्लेयर के तौर पर करना कन्फर्म हो गया जब 20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता स्पेन के राफेल नडाल सोफिया में अगले सप्ताह होने वाले एटीपी टूर्नामेंट से हट गए थे.

बचपन से ही सम्प्रास को अपना आदर्श मानने वाले जोकोविच ने एटीपी के एक बयान में बोला कि उन्हें ख़ुशी है कि अपने बचपन के हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी कर लीहैं. इस सर्बियाई प्लेयर ने जनवरी में एटीपी कप जीता और फिर रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था. उन्होंने सिनसिनाटी मास्टर्स जीता और रोम में रिकॉर्ड 36वां एटीपी मास्टर्स जीता.

जोकोविच ने सर्वाधिक सप्ताह नंबर वन रहने के मामले में इस साल सितम्बर में सम्प्रास को पीछे छोड़ा और सोमवार को नंबर वन पायदान पर उनका 294वां सप्ताह शुरू होगा. सम्प्रास 1993 से 1998 तक नंबर वन रहे है. 17 ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने वाले जोकोविच ने बोला कि उनका अगला लक्ष्य स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड 310 सप्ताह नंबर वन रहने का रिकॉर्ड तोडना है.

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

]]>