वैश्विक नेताओं की बधाई – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

PM Modi Historic Record: नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ रचा इतिहास, दुनिया भर से आई बधाइयां; नेताओं ने कहा- जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया भर के नेताओं, सांसदों और उद्योग जगत की हस्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अमेरिका से मिली विशेष बधाई

प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर अमेरिका के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई दी। अमेरिकी सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष जॉन कॉर्निन ने उनके कार्यकाल को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।

वहीं बिल हैगर्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्ते व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं और द्विपक्षीय सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है।

श्रीलंका ने बताया लोकतांत्रिक विश्वास का प्रतीक

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि केवल लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा बार-बार जताए गए विश्वास का प्रमाण भी है। उन्होंने भारत और श्रीलंका के रिश्तों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने कहा- रोल मॉडल हैं मोदी

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री मोदी को प्रेरणादायक नेता और रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो विकासशील देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने की सराहना

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत और आर्थिक प्रगति की सराहना की।

ग्लोबल साउथ की आवाज उठाने पर मिली प्रशंसा

अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने अपने संदेशों में इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील देशों और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों को वैश्विक मंच पर मजबूती से उठाया है। कई नेताओं ने उन्हें समावेशी विकास, आर्थिक सुधारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाला नेता बताया।

उद्योग जगत की हस्तियों ने भी दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर उद्योग और मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भी बधाई दी। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और उद्योगपति निकेश अरोड़ा समेत कई नामचीन व्यक्तियों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक विकास में उनके योगदान की सराहना की।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्हें 2019 और 2024 के आम चुनावों में लगातार तीसरी बार जनादेश मिला। अब 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।