शोएब अख्तर – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org By Dastak Times Hindi News Network Sat, 27 Jun 2026 06:06:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2024/01/cropped-DT-ICon-copy.png शोएब अख्तर – Dastak Times | दस्तक टाइम्स https://dastaktimes.org 32 32 शोएब अख्तर के भाई के जनाजे पर मचा विवाद! वीडियो में दिखे LeT से जुड़े चेहरे, सोशल मीडिया पर उठे तीखे सवाल https://dastaktimes.org/controversy-over-shoaib-akhtars-brothers-funeral-faces-related-to-let-seen-in-the-video/ Sat, 27 Jun 2026 06:06:10 +0000 https://dastaktimes.org/?p=892204 नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। उनके भाई शाहिद अख्तर के जनाजे से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दावा किया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जुड़े …]]>

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। उनके भाई शाहिद अख्तर के जनाजे से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। दावा किया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जुड़े संगठनों के कुछ कथित सदस्य भी मौजूद थे, जिसके बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

शाहिद अख्तर के निधन की जानकारी स्वयं शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से साझा की थी। उनके निधन पर पाकिस्तान के कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया था।

24 जून को इस्लामाबाद में हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर का निधन हाल ही में हुआ था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। शाहिद अख्तर को 24 जून को इस्लामाबाद में नमाज-ए-जनाजा के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, खेल जगत से जुड़े लोग, परिचित और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसी दौरान कार्यक्रम के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया गया कि जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा और उससे जुड़े माने जाने वाले संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के कुछ पदाधिकारी या समर्थक भी दिखाई दिए।

रिपोर्टों के अनुसार, वीडियो में पीएमएमएल से जुड़े एक स्थानीय पदाधिकारी के दिखाई देने का दावा किया गया है। इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान में कट्टरपंथी और आतंकी नेटवर्क की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

शोएब अख्तर की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

पूरा विवाद सामने आने के बावजूद शोएब अख्तर ने अब तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने न तो वायरल वीडियो पर कोई टिप्पणी की है और न ही जनाजे में कथित तौर पर मौजूद लोगों को लेकर कोई बयान जारी किया है।

इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि, इन दावों को लेकर स्वतंत्र रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

LeT पर पहले से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध

लश्कर-ए-तैयबा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है। इस संगठन पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले समेत कई बड़े आतंकवादी हमलों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संगठन की गतिविधियों को लेकर लंबे समय से चिंता जताई जाती रही है। पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग को लेकर भी समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं होती रही हैं और इसे लेकर कई विवाद सामने आते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी संगठनों की सामाजिक और राजनीतिक पहुंच कितनी व्यापक है। कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के सत्यापन की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे विवाद पर शोएब अख्तर या उनके परिवार की ओर से किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।

]]>
शोएब अख्तर ने हार्दिक पंड्या को क्यों दी कम बोलने की राय https://dastaktimes.org/why-shoaib-akhtar-gave-a-low-opinion-to-hardik-pandya/ Tue, 08 Dec 2020 09:39:30 +0000 https://dastaktimes.org/?p=489033 स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज हो चूका है. इसी बीच पूर्व पाक दिग्गज पेसर शोएब अख्तर ने ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो के बहाने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को राय दे डाली कि हार्दिक को मीडिया में अधिक नहीं बोलना चाहिए जैसा उन्होंने करण जौहर के टीवी सीरियल में किया …]]>

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज हो चूका है. इसी बीच पूर्व पाक दिग्गज पेसर शोएब अख्तर ने ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो के बहाने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को राय दे डाली कि हार्दिक को मीडिया में अधिक नहीं बोलना चाहिए जैसा उन्होंने करण जौहर के टीवी सीरियल में किया था. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा वीडियो में इसके साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे टी20 में हार्दिक के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की थी.

अख्तर के अनुसार, हार्दिक एक शानदार क्रिकेटर हैं वो ऐसा बल्लेबाज है जो पहले से सेट होकर आते हैं, ग्लेन मैक्सवेल भी पहले से सेट होकर खेलते है. हार्दिक में वो काबिलियत है तो मैच का रुख बदल सकती हैं. उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या मीडिया में खुद को खामोश रखें और देखकर बोले. अपनी ब्रांड वैल्यू और साख को खराब नही करें जैसे कॉफी विद करण (टीवी सीरियल) में किया था. ऐसा नही करें बिल्कुल भी.

वही अख्तर ने सीरीज के बारे में बोला कि ये दुर्भाग्य ही था कि वनडे सीरीज पहले हुई और फॉर्म टूट गई. ऐसे ही भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलती तो जीत सकती थी. जिस अंदाज में आप आईपीएल खेलते थे, यदि पहले टी20 सीरीज हो जाती तो उसी अंदाज से 3-0 से वनडे सीरीज भी जीत लेते और टी20 सीरीज भी इसी अंतर से जीते.

करण जौहर के चैट सीरियल ‘कॉफी विद करण’ हार्दिक पंडया और लोकेश राहुल के विवादित कमेंट के चलते विरोध के बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम से बाहर किया था. पाक के लिये 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले अख्तर ने टी नटराजन के लिए कहा कि युवा प्लेयर आने से उन्हें खुशी होती है लेकिन हैरान भी दिखे कि संजू सैमसन जैसा प्लेयर टीम से बाहर क्यों हैं.

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

]]>
बोले शोएब अख्तर- कोहली के न रहने पर इसको होना चाहिए भारतीय टेस्ट कप्तान https://dastaktimes.org/shoaib-akhtar-it-should-be-indian-test-captain-if-kohli-is-not-available/ Thu, 19 Nov 2020 10:08:40 +0000 https://dastaktimes.org/?p=484333 स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से होगी. विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस आएंगे. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के नहीं रहने पर रोहित शर्मा टीम इंडिया की टेस्ट …]]>

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से होगी. विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस आएंगे. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के नहीं रहने पर रोहित शर्मा टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे तो उनके पास सीमित ओवरों के एक फॉर्मेट में टीम की कप्तानी का दावा मजबूत करने का मौका होगा.

वैसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस द्वारा पांचवी बार आईपीएल विजेता होने के बाद टीम इंडिया में अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान नियुक्त होने की मांग तेज हुई है. वैसे कोहली के न रहने पर रोहित की कप्तानी में भारत एशिया कप में चैंपियन बना था. वैसे अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम के उपकप्तान है लेकिन शोएब अख्तर का मानना है कि एडीलेड ओवल में पहले टेस्ट के बाद रोहित को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी.

उन्होंने एक समाचार एजेंसी से बोला कि जितना मुझे मालूम है विराट टीम को आगे ले जाने के लिए बेताब है. ये इसपर निर्भर है कि वो कितनी थकान महसूस करते है. वो 2010 से लगातार खेल रहे है, उसने 70 शतक और ढेरों रन बना चुके है .उन्होंने बोला कि, वो अगर थकान महसूस करते है उसे एक फॉर्मेट (प्राथमिक रूप से टी-20 में) की भूमिका रोहित को देने पर सोचना होगा. अख्तर के अनुसार, आईपीएल में मुझे उसके चेहरे पर नीरसता देखने को मिली थी, ये जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने की वजह से था, वो थोड़ा तनाव में थे. ये सब इस पर निर्भर करेगा कि वो कैसा महसूस करते है.

अख्तर के अनुसार अगर मौका मिला तो रोहित इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश में होंगे. उसमें टीम की कप्तानी करने की प्रतिभा और क्षमता है. ये भारत के लिए मुश्किल चुनौती होगी. वैसे भारत ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज में जीत हासिल की थी. कोहली के नहीं रहने पर भारत की राह और मुश्किल होगी क्योंकि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की आस्ट्रेलिया टीम में वापसी हुई है.

अख्तर के अनुसार भारत इन हालातों में अच्छा खेलता है तो कुछ भी हो सकता है. बेहतर गेंदबाजी के साथ भारत सभी विभाग में शानदार है और आखिरी तीन टेस्ट में कोहली की जगह केएल राहुल होंगे. अख्तर के अनुसार, विदेशी धरती में लय में आने के लिए दो से तीन पारियां लगेंगी. आप उछाल लेती गेंद पर ड्राइव नहीं कर सकते और शरीर के नजदीक शॉट खेलने होंगे.

बताते चले कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज विदेशी धरती पर बल्लेबाज के रूप में रोहित की पहली सीरीज होगी और उनका सामना पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड तेज गेंदबाजों से होगा. उन्होंने बोला कि, रोहित भारत के महानतम बल्लेबाजों में शुमार होते है.

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

]]>
पाकिस्तान के खिलाड़ियों में आक्रामकता की है कमी: शोएब अख्तर https://dastaktimes.org/pakistans-players-lack-aggression/ Sun, 23 Aug 2020 08:53:40 +0000 http://dastaktimes.org/?p=466596 लाहौर (एजेंसी): पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में आक्रामकता की कमी है और हम एक क्लब टीम की तरह दिख रहे हैं। इंग्लैंड ने जोस बटलर और जैक क्रॉली …]]>
shoaib akhtar

लाहौर (एजेंसी): पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में आक्रामकता की कमी है और हम एक क्लब टीम की तरह दिख रहे हैं।

इंग्लैंड ने जोस बटलर और जैक क्रॉली के बीच पांचवें विकेट के लिए 359 रनों की साझेदारी की बदौलत अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 583 रन बनाकर घोषित की। क्रॉली ने 267 रनों की पारी खेली, जबकि बटलर ने 152 रन बनाए।

बटलर और क्रॉली के बीच यह साझेदारी इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट झटके और दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान ने महज 24 रन पर अपने तीन विकेट खो दिये। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान अभी भी इंग्लैंड से 559 रन पीछे है।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”मैंने आक्रामक गेंदबाजों का रवैया देखा है। उनके पास विकेट लेने का इरादा होता है। मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान के मौजूदा गेंदबाजों को क्या सिखाया जा रहा है, कोई तरीका नहीं है। नसीम शाह सिर्फ एक क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहते हैं। मैं धीमी गेंद या बाउंसर नहीं जानता। मैं नहीं जानता कि आक्रामकता की कमी क्यों है, हम नेट गेंदबाज नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ियों को यह समझ में क्यों नहीं आता है कि जब आपके पास सही मानसिकता नहीं होती है, तो आप सफल नहीं होंगे। पाकिस्तान एक बहुत ही साधारण टीम लग रही थी, जिस तरह से हम खेल रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि हम 2006 के बाद विदेशी धरती पर अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करेंगे। यह पाकिस्तान का बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन है, मुझे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने की हमारी तरफ से बहुत उम्मीद थी, पाकिस्तान एक क्लब टीम की तरह दिख रहा है, क्रॉली 300 रन बनाने के लिए तैयार था, लेकिन सौभाग्य से, वह आउट हो गया।

बता दें कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में तीन विकेट से हराया था और दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।

]]>
बुरे फंसे शोएब, ट्वीट पर युवी-भज्जी ने छकाया https://dastaktimes.org/%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%ac-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81/ Fri, 29 Dec 2017 08:53:16 +0000 http://dastaktimes.org/?p=201181 नई दिल्ली : क्रिकेटर युवराज सिंह इन दिनों भले ही टीम इंडिया में नहीं हों, लेकिन मैदान से बाहर अब भी वे तेज गेंदबाजों के लिए बड़े ‘खतरे’ की तरह हैं। फिटनेस हासिल करने के लिए जूझ रहे युवराज ने पाकिस्तानी सीमर शोएब अख्तर को उनके ‘मोटिवेशनल ट्वीट’ पर ट्रोल कर दिया है। इतना ही …]]>

नई दिल्ली : क्रिकेटर युवराज सिंह इन दिनों भले ही टीम इंडिया में नहीं हों, लेकिन मैदान से बाहर अब भी वे तेज गेंदबाजों के लिए बड़े ‘खतरे’ की तरह हैं। फिटनेस हासिल करने के लिए जूझ रहे युवराज ने पाकिस्तानी सीमर शोएब अख्तर को उनके ‘मोटिवेशनल ट्वीट’ पर ट्रोल कर दिया है। इतना ही नहीं, हरभजन सिंह ने भी शोएब पर प्रहार करते हुए मजेदार प्रतिक्रिया की। दरअसल, शोएब अख्तर ने ट्वीटर पर अपनी तस्वीर शेयर की है। ग्लव्स पहने हाथ में उन्होंने वेल्डिंग हेलमेट उठा रखा है। उन्होंने ट्वीट किया है- ‘कड़ी मेहनत से ही आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।’ उन्होंने तस्वीर पर लिखा ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन. शोएब ने ड्वेन की गलत स्पेलिंग लिख दी। युवराज ने हालांकि उनकी इस गलती को तो नजरअंदाज कर दिया, लेकिन इस तरह रिएक्ट किया- ‘सब कुछ ठीक है, लेकिन आप वेल्डिंग कहां जा रहे हो।

 

]]>