संजू की मोहब्बत के किस्से वायरल – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

संजू की मोहब्बत के किस्से वायरल, लड़कियों पर करते थे इमोशनल ‘ब्लैकमेल’
संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म “संजू” इस महीने 29 जून को रिलीज के लिए तैयार है. रणबीर फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं. इसमें संजय दत्त के कई अनसुने किस्से शामिल किए गए हैं. ये सभी को मालूम है कि संजय दत्त की निजी लाइफ काफी विवादित और रंगीन थी. लेकिन तमाम लोगों को नहीं मालूम कि संजय किस तरह लड़कियों को इमोशनली अटैच करते थे. आज तक के साथ रणबीर और राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में संजय दत्त की लाइफ के ऐसे ही किस्से साझा किए. आइए जानते हैं कैसे लड़कियों को इमोशनली “ब्लैकमेल” करते थे संजय दत्त.

संजय दत्त की रंगीन लाइफ के किस्से बताते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा, “संजय की जो भी नई गर्लफ्रेंड बनती थी उसको वो किसी की भी कब्र पर ले जाता था और लड़कियों को कहता था- मैं तुम्हें मां से मिलवाने लाया हूं.” हिरानी ने बताया, “संजय के ऐसा करने से लड़की उससे इमोशनली अटैच हो जाती थी. जबकि उसकी मां की कब्र कहीं और ही थी.”

ऐसा ही एक दूसरा किस्सा सुनाते हुए हिरानी ने बताया, “एक कहानी मुझे और याद है. गर्लफ्रेंड के साथ संजय का ब्रेकअप हुआ था. तब उन्होंने अपने दोस्त की नई गाड़ी ली. गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जो गाड़ी खड़ी थी उसे हिट कर दिया. बाद में पता चला वो उनकी गर्लफ्रेंड के नए बॉयफ्रेंड की गाड़ी नहीं थी और दोनों की गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई.”

रणबीर ने बताया, “एक किस्सा मुझे याद है जब उन्होंने मुझे बताया कि वो ड्रग्स की आगोश में थे. उनके डैड (सुनील दत्त) ने उन्हें मिलने बुलाया, वो अपने डैड को सर बुलाते थे. जब वो अपने डैड से मिलने पहुंचे तब उन्होंने इमेजिन किया कि जैसे उनके पिता का सिर मोमबत्ती से जल रहा है. वो बुझाने चले गए. तब संजय की इस हरकत पर सुनील दत्त को समझ नहीं आया कि वो आखिर कर क्या रहे हैं.”

संजय के जीवन में बहुत सारे रंग हैं. रणबीर कपूर ने माना कि उन्हें भी पहले भरोसा नहीं था कि वो ये किरदार कर पाएंगे. रणबीर ने कहा, “स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हर सीन पर मैं राजू सर से पूछता था कि क्या ये सच में संजय दत्त के साथ हुआ है.” संजय दत्त के जीवन के कई राज अभी लोगों को नहीं मालूम. निर्माताओं ने फिल्म में ऐसी तमाम बातों के होने की बातें कही हैं.

रणबीर ने कहा, “मैं रोज शूट से पहले रात को संजय दत्त को फोन करता था और उनसे जानता था कि जब ये सब घटनाएं उनके साथ हुईं, उनके दिमाग में उस वक्त क्या चल रहा था.” रणबीर के इस जवाब पर हिरानी ने बीच में कहा, “ये सीक्रेट था. मुझे अब समझ में आया ये (रणबीर) इस किरदार को इतना अच्छे से कैसे कर गया.”

रणबीर से यह सवाल किया कि बायोपिक में आपके काम करने पर संजय दत्त की क्या प्रतिक्रिया थी? रणबीर ने अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोल दिया. वो फिल्म को लेकर संजय दत्त के साथ हुई बातचीत पढ़ने लगे. उन्होंने बताया कि पिछले साल 19 नवंबर को संजय दत्त ने उन्हें ये मैसेज किए थे.

हिरानी ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “फिल्म में हमने संजय की लाइफ के दो पहलू चुने. क्योंकि 2.5 घंटे की फिल्म में हम 50 साल की जर्नी नहीं दिखा सकते. “संजू” में हमने ड्रग्स वाला पहलू और बम ब्लास्ट वाला मामला रखा है.” राजकुमार हिरानी ने कहा, “हमने “पाली हिल” के उस घर में उस वक्त दत्त फैमिली के साथ क्या गुजर रही थी वो दिखाने की कोशिश की है.”