सर्दियों में गले के दर्द और जुकाम से तुरंत झुटकारा पाने के लिए अपनाये ये उपाय – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

सर्दियों में गले के दर्द और जुकाम से तुरंत झुटकारा पाने के लिए अपनाये ये उपाय
सर्दियां के शुरू होते ही लोगों को कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें सर्दी-जुकाम, गले में दर्द, गले में खराश होना आम है। इसके अलावा वायरल इंफेक्शन, पाचन संबंधी रोग भी ठंड में बढ़ जाते हैं। अगर आप इन बीमारियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर इन सर्दियों में आप अपनों का अच्छे से ख्याल रखना चाहते हैं और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाना चाहते है। तो आज हम सर्दियों में होने वाली बीमारियों से जुड़े आपके सवालों के जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं…

मेरी उम्र 31 साल है। पिछले कुछ दिनों से मुझे जुकाम की समस्या बनी हुई है। दवा ले रही हूं, लेकिन ठीक नहीं हो रहा। मैं क्या करूं?  -मिनी, रोहतक

मौसम बदलने की वजह से आपको जुकाम हो रहा है। आप सर्दी से बचने की कोशिश करें। बिस्तर से निकलने के बाद कान कवर कर लें, घर पर भी मोजे पहनें। इसके अलावा एंटी एलर्जी की दवा रात में सोने से पहले 5 दिन के लिए लें। इससे जल्द आराम मिल जाएगा।

मेरी उम्र 26 साल है। अकसर सर्द हवा लगने पर गले में दर्द शुरू हो जाता है। इस वजह से खाने-पीने में भी तकलीफ होती है। बताएं मैं क्या करूं?   -नीलम, रायपुर

आपको टॉन्सिल की समस्या लग रही है। इसके लिए आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पिएं। सुबह और शाम गरारे करें। इन दिनों आप चावल बिल्कुल ना खाएं।

मेरी उम्र 27 साल है। मैं वर्किंग वूमेन हूं, अकसर मुझे एसिडिटी की समस्या हो जाती है। कृपया कोई सुझाव बताएं।   – महक, बिलासपुर

एसिडिटी की समस्या पेट से जुड़ी हुई है यानी आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो रही है। जिस वजह से एसिड बन रहा है। आप खट्टे फल और खट्टी चीजों का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। अगर इससे भी आराम न मिले तो चिकित्सक से संपर्क कर एसिडिटी की कोई दवा ले सकती हैं।

मेरी उम्र 25 साल है। पिछले कुछ समय से मुझे पेट हमेशा भरा-भरा महसूस होता है। इस वजह से कुछ भी खाने-पीने का मन नहीं करता है। कृपया बताएं ऐसा किस वजह से ऐसा हो रहा है?  तनुजा, भिलाई

आपकी समस्या सुनकर ऐसा लग रहा है कि पाचन क्रिया प्रभावित हो रही है। सबसे पहले आप तला-भुना खाना बिल्कुल बंद कर दें, खाने में दही या छाछ और सलाद खाएं। खाने के तुरंत बाद सो न जाएं, दोपहर में खाने के बाद भी थोड़ा टहलना शुरू करें। ऐसा करने से आपको आराम मिल जाएगा।

मेरी उम्र 19 साल है। लगभग 2 हफ्ते से सिर में लगातार तेज दर्द होता है। दवा लेने के बाद भी कम नहीं होता है। समझ नहीं आ रहा है ऐसा किस वजह से हो रहा है? -गुरमीत, अंबिकापुर

आप इस बात पर गौर करें कि पिछले दो हफ्तों से रूटीन में क्या बदलाव हुआ है, जैसे कि आप अधिक समय तक कंप्यूटर पर बैठती हों या अधिक समय तक लिखने-पढ़ने का काम करती हों। अगर ऐसा हुआ है तो रूटीन में थोड़ा चेंज लाएं। इसके बाद भी आराम नहीं मिलता है तो आपको एक बार मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करना चाहिए।

मेरी उम्र 33 साल है। मुझे दो महीने पहले लंबे समय तक बुखार रहा, बुखार तो ठीक हो गया। लेकिन इसके बाद से वजन घटता जा रहा है। मुझे क्या करना चाहिए? -निकिता, चांपा

जैसा आप बता रही हैं कि 2 महीने पहले बुखार हुआ था। आप दोबारा जांच कराएं। यह चिंता का विषय है। इसे हल्के में ना लें, चिकित्सक से संपर्क कर जांच कराएं।