सावधान..रोजाना लगातार 4-5 घंटे तक टीवी देखने से हो सकती है भयानक बीमारी का खतरा – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

सावधान..रोजाना लगातार 4-5 घंटे तक टीवी देखने से हो सकती है भयानक बीमारी का खतरा
टीवी देखना तनाव कम करने और समय काटने का अच्छा साधन है। इससे मनोरंजन भी होता है और जानकारियां भी मिलती हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा टीवी देखने के लिए बैठे रहना सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। एक अध्ययन में सामने आया है कि रोजाना चार घंटे से ज्यादा टीवी के आगे बैठे रहने से पुरुषों में आंत का कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने करीब पांच लाख पुरुषों और महिलाओं के डाटा का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि जिन लोगों ने टीवी देखने के लिए कम समय दिया, जीवन में आगे चलकर उनमें से कम लोग आंत के कैंसर से ग्रसित हुए। छह वर्ष तक लोगों पर निगरानी रखने पर सामने आया कि कुल लोगों में 2,391 में आंत के कैंसर की शुरुआत हुई।

फ्रांस के इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आइएआरसी), ब्रिटेन स्थित इंपीरियल कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं ने डाटा का विश्लेषण करने पर आंत के कैंसर और टीवी देखने की आदत के बीच संबंध पाया। ब्रिटिश जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि शारीरिक गतिविधियों का संबंध पुरुषों के कोलोन कैंसर (पेट के कैंसर) से है।

अध्ययन के दौरान कैंसर का संबंध टीवी से मिला। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कंप्यूटर स्क्रीन पर समय बिताने का कोई संबंध कैंसर से नहीं मिला। ब्रिटेन में कैंसर अनुसंधान रोकथाम की विशेषज्ञ लिंडा बाउल के मुताबिक, अध्ययन के लिए प्रतिभागियों से प्रश्नावली भरवाई गई। आप टीवी स्क्रीन और कंप्यूटर स्क्रीन को कितना समय देते हैं। टीवी या कंप्यूटर के सामने होने पर आप कितनी मात्रा में जंक फूड का सेवन करते हैं। इस तरह के प्रश्न उनसे पूछे गए।

ये आया सामने

लिंडा के मुताबिक, अध्ययन में सबसे अहम बात ये सामने आई कि टीवी को अधिक समय देने वाले पुरुषों में ही इस कैंसर की आंशका बढ़ी थी न कि महिलाओं में। इसकी वजह ये थी कि महिलाओं की तुलना में पुरुष टीवी देखते समय अधिक धूमपान करते हैं व सेहत के लिए खराब चीजें खाते हैं।

ये है वजह

आइएआरसी में शोधकर्ता और शोध के प्रमुख नील मर्फी के मुताबिक, अध्ययन में सामने आया कि टीवी देखने का संबंध लोगों के धूमपान, स्नैक्स आदि से होता है और इन चीजों की अति से आंत के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन में यह भी पता चला कि बैठे रहने का संबंध वजन बढ़ने से है। बैठे रहने से शरीर में वसा बढ़ती जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

अत्याधिक वसा होने से हार्मोन व अन्य रसायन शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और रक्त को प्रभावित करते हैं। इसके कारण कोशिकाओं के विकास के तरीके पर असर पड़ता है और आंत का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, आंत का कैंसर ब्रिटेन के पुरुषों में होने वाला तीसरा सामान्य कैंसर है। केवल वर्ष 2015 में ही ब्रिटेन के करीब 41,800 पुरुष और महिलाएं इस कैंसर से ग्रस्त पाए गए थे।