सावन में आज बुधवार के दिन बन रहा है ये बड़ा संयोग – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

सावन में आज बुधवार के दिन बन रहा है ये बड़ा संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो हो जाएगे मालामाल
आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र है। आर्द्रा नक्षत्र आज सुबह 10:47 से कल सुबह 08:25 तक रहेगा। जब आर्द्रा नक्षत्र शनिवार या बुधवार के दिन पड़ता है तो ये बड़ा ही शुभ फलदायी माना जाता है और आज बुधवार का दिन है। साथ ही आज रात 11:45 तक बेहद शुभ हर्षण योग भी है। अपने नाम की तरह हर्षण योग हर्ष की उत्पत्ति करता है। हर्ष के प्रवाह को बढ़ाता है, यानी कि ये खुशी प्रदान करने वाला योग है। साथ ही आपको बता दूं कि आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है। अतः आज बुधवार के दिन हर्षण योग और आर्द्रा नक्षत्र में राहु के कुछ खास उपाय करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है। साथ ही इसका संबंध शीशम के पेड़ से बताया गया है। अतः जिन लोगों का जन्म आर्द्रा नक्षत्र में हुआ हो या जिनका नाम क, घ या छ अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को आज के दिन शीशम के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आज के दिन आप जाने-अनजाने शीशम के पेड़ को, उसकी लकड़ियों को या उसकी पत्तियों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय।

मेष राशि

अगर आप विदेश में अपने नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, लेकिन आपको सही मौका नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिये आज के दिन आपको राहु स्तुति का पाठ करना चाहिए।

अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम्।

सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुः प्रणमाम्यहम।।

इस प्रकार यथाशक्ति, यानी जितनी आपकी शक्ति हो, जितनी आपकी श्रद्धा हो, उतनी बार आपको इस राहु स्तुति का पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से विदेश में नया व्यापार शुरू करने के लिये आपकी सही मौके की तलाश जल्द ही पूरी होगी।

वृष राशि

अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको आर्द्रा नक्षत्र के अधिपति देवता भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। आज के दिन आपको शिव मन्दिर जाकर, जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही भगवान से अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये आपको प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन इस प्रकार भगवान शिव की उपासना करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा।

मिथुन राशि

अगर आपके घर की सुख-समृद्धि को किसी की नजर लग गई है तो घर से नजर दोष को हटाने के लिये आज के दिन आपको शीशम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए और दो मिनट के लिये हाथ जोड़कर पेड़ को नमस्कार करना चाहिए।. आज के दिन ऐसा करने से आपके घर को लगा नजर दोष दूर होगा और आपके घर की सुख-समृद्धि में इज़ाफा होगा।

कर्क राशि

अगर आप क्रूड ऑयल का व्यापार करते हैं और आपको उससे रिलेटिड कोई एग्रीमेंट करना है या कोई डील साइन करनी है तो इसके लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने एग्रीमेंट की सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको मन्दिर में जाकर सरसों के तेल की शीशी दान करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका एग्रीमेंट फाइनल होगा और डील से रिलेटिड आपके बाकी काम भी जल्द ही बन जायेंगे।

सिंह राशि

अगर आप अपनी पढ़ाई-लिखाई की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको देवी सरस्वती की उपासना करनी चाहिए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी पढ़ाई-लिखाई की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप बेहतर प्रदर्शन कर पायेंगे।

कन्या राशि

अगर आप एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन बनाना चाहते हैं, तो इसके लिये आज के दिन आपको एक चन्दन की गोली लेनी चाहिए और उस पर 5 बार राहु के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊंभ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’ इस प्रकार चन्दन की गोली पर 5 बार मंत्र जाप के बाद उस गोली में सफेद रंग का धागा पिरोकर अपने गले में पहन लें, आपके सारे काम बनेंगे।

तुला राशि

अगर आप अपने जीवनसाथी के बिजनेस को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको एक कच्चा नारियल लेकर बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए, साथ ही राहु की स्तुति का पाठ करना चाहिए-

अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम् ।

सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम।।

आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी का बिजनेस तेज गति से आगे बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई के लिये कोई फॉर्म भरना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिये बहुत अच्छा है। आप बिना किसी हिचक के आज के दिन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन शाम के समय आपको दिन ढलने के बाद शिव जी के मन्दिर के बाहर, दो सरसों के तेल के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से आपको विदेश जाकर पढ़ाई करने में सफलता

मिलेगी।

धनु राशि

अगर आप जौ से संबंधित कोई बिजनेस करते हैं, यानी अगर आप जौ के व्यापारी हैं या आप जौ की खेती करते हैं तो आपको आज के दिन उससे रिलेटिड कामों में फायदा होगा। अपना फायदा सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी लाकर, यानी जिस भी स्थान पर हाथी ने अपने कदम रखे हों, वहां की थोड़ी – सी मिट्टी लाकर अपने पास रखनी चाहिए, लेकिन अगर आपको हाथी के पैर की मिट्टी न मिल पाये तो आज के दिन हाथी की तस्वीर या उसकी मूर्ति को घर में स्थापित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका फायदा सुनिश्चित होगा।

मकर राशि

अगर आपके जीवन में भौतिक सुख-साधनों की कमी हो गई है तो उनकी बढ़ोतरी के लिये आज के दिन आपको एक कच्चा कोयला लेना चाहिए और उसे साफ बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। पानी में कोयले को प्रवाहित करते समय राहु के मंत्र का जाप भी करना चाहिए- ‘ऊंभ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’

आज के दिन ये उपाय करने से आपके जीवन में निश्चित तौर पर भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि

अगर आप जंतु जगत में एविस, यानी उड़ने वाले जीवों का अध्ययन करने का काम करते हैं या आप एक बहेलियां हैं, आप चिड़ियों को सिखाने का काम करते हैं या आप शोध या अनुसांधन संबंधित कोई कार्य करते हैं, तो इन सब कामों के लिये आज का दिन बेहद प्रशस्त है। आप इस सबसे जुड़ा कोई भी कार्य आज के दिन कर सकते हैं। अपने काम की सफलता बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको पक्षियों को जौ के दाने डालने चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी काम बनेंगे।

मीन राशि

अगर आप अपना विदेश का वीज़ा लगवाना चाह रहे हैं और आपको कोई अड़चन आ रही है तो उस अड़चन को दूर करने के लिये आज के दिन आपको हाथ-मुंह धोकर, नीले रंग के कपड़े पहनकर राहु के स्तोत्र का एक बार पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से विदेश का वीज़ा लगवाने में आपको जो भी अड़चनें आ रही हैं, वो जल्द ही दूर होंगी।