स्वरा भास्कर बोली मैं श्रीदेवी की फैन नहीं – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

स्वरा भास्कर बोली मैं श्रीदेवी की फैन नहीं, लेकिन उनके निधन ने मुझे दिया ‘सदमा’
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से भारतीय फिल्म उद्योग सदमे में है. 54 साल की श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया. स्वर कोकिला लता मंगेशकर, अभिनेत्री काजोल, ऋतिक रोशन, सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, नागर्जुन, फिल्म ‘बाहुबली’ निर्देशक एसएस राजामौली सहित बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने श्रीदेवी की याद में एक ओपन लेटर लिखा है.

मेरे फोन पर रात को मैसेज आया: स्वरा

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के अनुसार स्वरा भास्कर ने बताया कि वह श्रीदेवी की फैन नहीं रहीं, लेकिन उन्हें भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि श्रीदेवी हमेशा के लिए हमलोगों से दूर हो गई हैं. स्वरा भास्कर कहती हैं, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर मेरे लिए एक चौंकाने वाली खबर थी, मेरे फोन पर रात 2.34 बजे व्हाट्सएप आया कि श्रीदेवी जी अब नहीं रहीं, मुझे लगा कि यह फर्जी खबर है या फिर किसी ने मजाक किया है, या किसी को कोई गलतफहमी हो गई है.’

मैंने खुद को कभी भी श्रीदेवी का फैंन नहीं माना…

स्वरा आगे कहती हैं, ‘मैंने खुद को कभी भी श्रीदेवी का फैंन नहीं माना. मैंने कभी यह सोचा भी नहीं था कि श्रीदेवी के निधन से मुझे सदमा लगेगा. मैं उनसे सिर्फ एक बार पिछले वर्ष दीपावली के कार्यक्रम में मिली थी. इस दौरान वह शांत एक जगह पर बैठी थी, मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि बॉलीवुड का इतना बड़ा सितारा शांत एक कोने में बैठा है. मैं उनके पास गई और अपना परिचय दिया. जब श्रीदेवी ने कहा कि उन्होंने मेरी एक फिल्म देख रखी है और उन्होंने मेरे काम की तारीफ की तो मैं काफी खुश हो गई. श्रीदेवी की तारीफ के बाद मैं सातवें आसमान पर थी और मेरे चेहरे पर मुस्कान थी’.

इससे पहले श्रीदेवी पर फिल्माए गए गानों जैसे ‘मेरे हाथों में’, ‘मोरनी बागा मा’, ‘कभी मैं कहूं’, और ‘नैनों में सपना’ के लिए अपनी आवाज देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखा था, ‘मैं यह विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि श्रीदेवी ने इतनी कम आयु में दुनिया छोड़ दी है. मेरे पास शब्द नहीं हैं. बोनी कपूर और उनके दो पुत्रियों के प्रति मेरी संवेदना है.’ वहीं, गायिका आशा भोसले ने भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, ‘श्रीदेवीजी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. हमारा बहुत लंबा जुड़ाव रहा है. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.’

श्रीदेवी के निधन पर इन्होंने ने भी शोक व्यक्त किया-

अभिनेत्री विद्या बालन ने सोशल मीडिया में लिखा, ‘मेरी प्रेरणास्रोत नहीं रहीं….’

रजनीकांत ने लिखा, ‘मेरे बहुत ही कम घनिष्ठ मित्र हैं और श्रीदेवी उनमें से एक थीं. मैंने उन्हें खो दिया है. मैं निजी तौर पर दुखी हूं.’

प्रमुख अनिवासी भारतीय उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने भी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ‘श्रीदेवी के असामयिक निधन की जानकारी होने पर स्तब्ध हूं. उनके निधन से भारत ने एक सच्चा स्टार खो दिया है.’

अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘मेरी प्रेरणा नहीं रहीं…’

अभिनेता चिरंजीवी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘श्रीदेवी का असामयिक निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बहुत दुखद है. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’

नागार्जुन ने ट्वीट किया, ‘मैं सुबह से ही श्रीदेवी के निधन की सच्चाई का सामना करने के लिए स्वयं को तैयार कर रहा था….’

एसएस राजामौली ने लिखा, ‘दुखद समाचार सुनकर स्तब्ध हूं. 54 वर्ष की आयु में से 50 वर्षों तक एक उत्कृष्ट अभिनेत्री रहीं. क्या सफर है…और आकस्मिक निधन. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’

श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘चालबाज’ में काम कर चुके सनी देओल ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

काजोल ने श्रीदेवी के निधन को भारतीय सिनेमा को एक बड़ी क्षति बताया.

श्रीदेवी के रिश्तेदार एवं अभिनेता मोहित मारवाह ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की एक तस्वीर डालकर लिखा, ‘आप की कमी हमेशा महसूस होगी.’ श्रीदेवी मोहित के विवाह में हर शामिल होने के लिए ही दुबई गई थीं.

करण जौहर ने लिखा कि जब वह श्रीदेवी से अपने पिता के फिल्म ‘गुमराह’ के सेट पर सबसे पहले मिले तो उन्हें एक प्रशंसक के तौर पर अनुभव हुआ था.

प्रियंका ने लिखा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं. श्रीदेवी से प्यार करने वाले हर शख्स के लिये मेरी संवेदनाएं हैं. दुखद दिन. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत अभिनेत्री के परिवार के लिये प्रार्थना की.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, ‘श्रीदेवी मैम अब नहीं रहीं, यह सुनकर वाकई में मैं सदमे में और व्यथित हूं. आपकी आत्मा को शांति मिले.’

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोस्ट किया, ‘इस खबर को सुनकर दिल टूट गया. अब तक जितने लोगों को मैं जानता हूं उनमें से वह सबसे स्नेहमयी और दयालु थीं. मेरे पास शब्द नहीं हैं. सदमे में हूं. श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले. दुख की इस घड़ी में ईश्वर परिवार के सभी लोगों को ताकत दे.’

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, ‘दिल को झकझोर देने वाली खबर… मेरे पास शब्द नहीं हैं. बहुत सदमे में हूं. श्रीदेवीजी अब नहीं रहीं… ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’

सुष्मिता सेन ने कहा कि जब से यह दुखद खबर उन्होंने सुनी है तब से वह गमगीन हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैंने अभी अभी सुना कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी मैम का निधन हो गया. मैं बहुत सदमे में हूं… मेरे आंसू रुक नहीं पा रहे हैं.’

अभिनेत्री निमरत कौर ने ट्वीट किया, ‘श्रीदेवी के निधन के बारे में सुनकर बेहद स्तब्ध हूं. कैसा दुखद पल है यह.’