हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

UP: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शामली मुठभेड़ में दो कथित शूटर ढेर, दो की तलाश जारी
लखनऊ: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। शामली में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हत्याकांड के दो कथित शूटर मारे गए। मृतकों की पहचान मोहित और सुमित के तौर पर हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उन्हें गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस की जांच के मुताबिक अंकित बालियान की हत्या को अंजाम देने के लिए चार शूटर शामली पहुंचे थे। इनमें से दो मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस को रेकी और अन्य मदद में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। इस तरह अब तक हत्याकांड में छह लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है।

CCTV फुटेज से सामने आई शूटरों की पहचान

वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसी आधार पर चारों कथित शूटरों की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं। इनमें से एक पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है, जबकि बाकी तीन के खिलाफ छोटे-मोटे अपराधों की जानकारी सामने आई है।

पहचान होने के बाद हरियाणा पुलिस ने आरोपियों के घरों और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी। परिवार और करीबियों से पूछताछ शुरू होने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और फरार हो गए। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने उनकी तलाश तेज कर दी।

कॉल डिटेल और WhatsApp हिस्ट्री भी खंगाली

जांच के दौरान पुलिस ने अंकित बालियान की कॉल डिटेल और WhatsApp मैसेजिंग हिस्ट्री की भी पड़ताल की। इसके जरिए पुलिस हत्याकांड में मदद करने वाले लोगों और कथित साजिश में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी।

सात जिलों की आठ टीमें जांच में जुटीं

हत्याकांड का खुलासा करने के लिए मेरठ जोन के सात जिलों की पुलिस की आठ टीमें लगाई गई थीं। हरियाणा और दिल्ली में भी लगातार दबिश दी जा रही थी। इससे पहले मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने शामली पहुंचकर अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की थी। उन्होंने बताया था कि पुलिस आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के काफी करीब पहुंच चुकी है।

सूर्या होटल में ठहरे थे दो शूटर

पुलिस की जांच के अनुसार, 20 अगस्त को अंकित बालियान की रेकी की गई थी। दो कथित शूटर शामली पहुंचे और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने लगे। दोनों शामली के सूर्या होटल में रुके थे। होटल में ठहरने के दौरान उन्होंने आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिससे जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिला।

जांच के मुताबिक वारदात के बाद चारों कथित शूटर अलग-अलग रास्तों से फरार हुए। दो आरोपी बाइक से करनाल की तरफ निकल गए, जबकि मोहित और सुमित बागपत की ओर भागे।

कैराना रोड पर पुलिस से हुआ आमना-सामना

पुलिस ने मोहित और सुमित को ट्रैक करते हुए कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास उनकी घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान दोनों आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान SWAT टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस, स्प्लेंडर बाइक, बैग, मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार दो कथित शूटरों की तलाश के साथ हत्याकांड में मदद करने वाले अन्य लोगों का पता लगाने और हत्या की पूरी साजिश के पीछे की वजह की जांच में जुटी है।