हेल्दी फ्रूट्स – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

मानसून में रोज खाएं नाशपाती! इम्युनिटी से लेकर दिल तक को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, जानिए क्यों है यह सुपरफ्रूट
नई दिल्ली: मानसून के मौसम में बदलते मौसम के साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में नाशपाती का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। विटामिन-सी, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर नाशपाती शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है।

शरीर की सूजन कम करने में मददगार

नाशपाती में फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक माने जाते हैं। पुरानी चोट, संक्रमण या अन्य कारणों से होने वाली सूजन की समस्या में इसका सेवन लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-के शरीर को अंदरूनी रूप से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को रखे मजबूत

फाइबर से भरपूर नाशपाती पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां रहती हैं, वे इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प

नाशपाती में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर पर अचानक असर नहीं पड़ता। यही कारण है कि इसे डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतर फल माना जाता है।

वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो नाशपाती आपकी डाइट का हिस्सा बन सकती है। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है।

दिल को रखे स्वस्थ

नाशपाती में मौजूद प्रोसायनिडिन जैसे तत्व शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। इसके अलावा नाशपाती के छिलके में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

Diabetes में कौन से फल हैं फायदेमंद और कौन बढ़ा सकते हैं खतरा? गर्मियों के फलों को लेकर डॉक्टरों ने दी अहम चेतावनी
नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में आम, तरबूज, अंगूर और चीकू जैसे रसदार फलों की भरमार दिखाई देने लगती है। स्वाद और ताजगी से भरपूर ये फल लोगों को खूब पसंद आते हैं, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए यही फल कई बार परेशानी की वजह बन सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को फल खाना बंद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि समझदारी से सही फल और सही मात्रा का चयन करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

डॉक्टरों के मुताबिक अगर ज्यादा मीठे फलों का सेवन बिना नियंत्रण के किया जाए तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इससे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि डायबिटीज मरीजों को फलों का सेवन सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स समझना क्यों है जरूरी?

विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी फल का शरीर पर असर समझने के लिए उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स जानना बेहद जरूरी होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह बताता है कि कोई फल शरीर में पहुंचने के बाद कितनी तेजी से शुगर बढ़ाता है।

जिन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, वे शरीर में धीरे-धीरे ग्लूकोज छोड़ते हैं और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं। वहीं हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल तेजी से शुगर बढ़ा सकते हैं। इसी कारण डॉक्टर डायबिटीज मरीजों को लो और मॉडरेट ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं।

इन फलों से बढ़ सकता है ब्लड शुगर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आम, केला, चीकू, अंगूर और शरीफा जैसे फलों में प्राकृतिक शुगर अधिक मात्रा में होती है। गर्मियों में लोग अक्सर इन फलों का ज्यादा सेवन करने लगते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह स्थिति जोखिम भरी साबित हो सकती है।

ये फल माने जाते हैं बेहतर विकल्प

डॉक्टरों के मुताबिक सेब, अमरूद, संतरा, नाशपाती और बेरीज जैसे फल डायबिटीज मरीजों के लिए अपेाकृत बेहतर माने जाते हैं। इन फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।

फल खाने का तरीका भी बेहद अहम

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ सही फल चुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें खाने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर फलों का सेवन जूस, शेक या स्मूदी के रूप में किया जाए तो उनमें मौजूद शुगर तेजी से शरीर में पहुंचती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है।

इसी वजह से डायबिटीज मरीजों को फल सीधे काटकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है और शुगर धीरे-धीरे अवशोषित होती है। डॉक्टर फलों को भारी भोजन के साथ लेने के बजाय स्नैक्स या मिड मील के रूप में खाने की सलाह देते हैं। साथ ही नट्स या भुने चने जैसी प्रोटीन युक्त चीजों के साथ फल खाने से भी ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

ड्रायफ्रूट्स को लेकर भी सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ताजे फलों की तुलना में ड्रायफ्रूट्स डायबिटीज मरीजों के लिए कम सुरक्षित हो सकते हैं। फल सूखने के बाद उनमें मौजूद शुगर ज्यादा सघन हो जाती है, जिससे कम मात्रा में भी अधिक कैलोरी और शुगर शरीर में पहुंचती है।

इसी कारण खजूर और सूखे अंजीर जैसे ड्रायफ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों के अनुसार ताजे फल शरीर को हाइड्रेशन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व देने में ज्यादा मददगार साबित होते हैं।

संतुलित मात्रा और सावधानी से मिल सकता है फायदा

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डायबिटीज मरीज सही फल चुनकर संतुलित मात्रा में सेवन करें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें तो वे गर्मियों के फलों का आनंद सुरक्षित तरीके से ले सकते हैं। सही खानपान और नियमित सावधानी के जरिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना काफी आसान हो सकता है।