13 जून राशिफल: आज बन रहा है महायोग इन 4 राशियों की जागेगी किस्मत – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

13 जून राशिफल: आज बन रहा है महायोग इन 4 राशियों की जागेगी किस्मत, पूरी होगी हर मुराद
राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 13 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके प्रत्येक कार्य में आपका आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा। आज आपकी आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगी। परिवार के सदस्य कई चीजो की मांग कर सकते हैं। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी जुबान पर काबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अनुकूल व लाभप्रद साबित होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन नए कार्यो को करने के लिए शुभ है। अचानक धन प्राप्त हो सकते है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। कार्यों के प्रति जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा और आज आप एक काम जरूर करें आज की आमदनी में से कुछ पैसा भविष्य के लिए अवश्य बचाकर रखें। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपके द्वारा किये हुये कामों का पूरा फायदा मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। नए विचार पूरे दिन दिमाग में चलते रहेंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान सकती है। नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा। नए सौदों में सावधानी बरते। धैर्य से काम लें। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप खुद को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करना चाहते हैं लेकिन आपको काम की जिम्मेदारियां रोक रही हैं आप को दोनो चीजों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा, विरोधी कष्ट दें सकते है। आज आपका सपना साकार करने का समय है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। अपने जज़्बात पर काबू रखें। जीवनसाथी के सहयोग से दीक्षित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। धार्मिक यात्रा योग है। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। आज कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा। आज आप अपने आसपास में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

गणेश जी कहते है आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। बिजनेस करने वाले कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा भी होगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। आज आपके कार्य में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको किसी कानूनी कार्य में फंसना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में उनका भी मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिये आज आप घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपको फायदा होगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मनपसंद दोस्त के साथ सुखद क्षण बीतेगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। ऑफिस में आपके काम का प्रभाव बना रहेगा। आपको सभी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।