american defence minister resigned – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अमेरिकी रक्षा मंत्री के पद से हेगल का इस्तीफा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मतभेदों की खबरों के बीच आज रक्षा मंत्री चक हेगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ओबामा ने व्हाइट हाउस में इस राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में खुद एलान किया। इस एलान के कुछ घंटे पहले ही हेगल ने अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति की ओर से नए रक्षा मंत्री के नाम का एलान और इस पर सीनेट की मुहर लगने तक हेगल से इस पद पर बने रहने के लिए कहा कहा गया है। ओबामा ने संवाददाताओं से कहा, पिछले करीब दो साल से एक मजबूत सहयोग प्रदान करते हुए चक एक बेहतरीन रक्षा मंत्री रहे हैं। उनके समय में हमने दीर्घकालीन खतरों का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति और बजट को अधुनिक रूप दिया और अब भी आईएस एवं इबोला जैसी चुनौतियों का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा, पिछले महीने चक मेरे पास राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी के वर्षों के बारे में चर्चा के लिए आए थे और उन्होंने यह प्रतिबद्धता दिखाई कि इस बदलाव के जरिए विभाग को निर्देशित करते हुए अब समय आ गया है कि वह सेवा को खत्म करें। इससे पहले ओबामा प्रशासन में रॉबर्ट गेटस एवं लियोन पेनेटा रक्षा मंत्री रह चुके हैं। ओबामा ने कहा कि हेगल ने रक्षा क्षेत्र में उनके प्रशासन की उपलब्धियों में प्रमुख भूमिका निभाई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, आज, वर्दी में हमारे पुरुष और महिलाएं इराक एवं सीरिया में आईएस के खिलाफ लड़ रहे हैं तथा चक ने यह सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ बनाने में मदद की कि दुनिया इस खतरे का मिलकर मुकाबला कर रही है। हेगल ने कहा कि पेंटागन में नए नेतृत्व होने का यह सही समय है। उन्होंने कहा, जैसा कि राष्ट्रपति ने बताया है, मैंने आज रक्षा मंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया। रक्षा विभाग के पुरुषों और महिलाओं के साथ सेवा करने और उनके परिवारों का सहयोग करने तथा उनका नेतृत्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। इस दौरान हमने जो भी उपलब्धियां हासिल कीं, उसको लेकर मुझे बहुत गर्व है। हेगल के इस्तीफा देने की तैयारी के बारे में खबर सबसे पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी। अखबार के मुताबिक ओबामा आईएस के पैर पसारने सहित कई वैश्विक संकटों के मद्देनजर उनसे संतुष्ट नहीं थे। एजेंसी