Bhopal Public Transport – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

भोपाल को मिलने जा रही हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात! CCTV, हाइड्रोलिक डोर और एसी जैसी स्मार्ट सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
भोपाल: राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में जल्द ही हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने वाला है। फिलहाल इन बसों का ट्रायल रन जारी है, जो अगले पांच दिनों तक अलग-अलग मार्गों पर किया जाएगा। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कर बसों के नियमित संचालन की तैयारी की जाएगी, ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के बेहतर सुविधा मिल सके।

ट्रायल के दौरान बसों को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विभिन्न मार्गों पर चलाया गया। इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिर्फ भोपाल शहर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फंदा, औबेदुल्लागंज, सीहोर, मंडीदीप, भोजपुर और बिलखिरिया समेत आसपास के कई निकायों तक भी किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बसों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नई इलेक्ट्रिक बसों को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए पहली बार हाइड्रोलिक डोर की सुविधा दी गई है, जिससे वे ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर के साथ आसानी से बस में चढ़ और उतर सकेंगे।

हर बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी बैरागढ़ स्थित डिपो से की जाएगी। पूरी बस वातानुकूलित होगी, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। बसों में चढ़ने और उतरने के लिए दो दरवाजे होंगे, जो निर्धारित बस स्टॉप पर ही खुलेंगे और बंद होंगे।

एक बार चार्ज होने पर बस करीब 180 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी। बस की परिचालन गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। प्रत्येक बस में 25 सीटें होंगी, जिनमें दो सीटें दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा खड़े होकर यात्रा करने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

ट्रायल रन में नहीं आई कोई तकनीकी परेशानी

नियमित संचालन से पहले शुरू किए गए ट्रायल रन के दौरान इन बसों को शहर की व्यस्त सड़कों पर चलाया गया। जानकारी के अनुसार, परीक्षण के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या यातायात संबंधी समस्या सामने नहीं आई। इन बसों की लंबाई और चौड़ाई सामान्य बसों की तुलना में कम होने के कारण इन्हें शहर के व्यस्त मार्गों पर भी आसानी से संचालित किया जा सका।

दो शिफ्ट में होगा बसों का संचालन

इलेक्ट्रिक बसों का संचालन फिलहाल दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बसें बैरागढ़ डिपो से पुराने भोपाल होते हुए बोर्ड ऑफिस तक पहुंचेंगी। इसके बाद इनका संचालन भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म नंबर-1) और कोलार के बैरागढ़-चीचली मार्ग तक किया जाएगा। ट्रायल के दौरान इन सभी रूटों पर यातायात दबाव और संचालन से जुड़ी संभावित चुनौतियों का भी आकलन किया जा रहा है।