CCSU Hindi News – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

सीसीएसयू में स्थापित योगशाला से बदल रही लोगों की जीवन शैली
Meerut News : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ परिसर में संचालित नित्य योगशाला का तृतीय स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ।
साधकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, योग साधकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तीन वर्षों की सफल एवं सतत यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह ने योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
योग को जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना
नित्य योगशाला की स्थापना वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय की सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत की गई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच योग को जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। पिछले तीन वर्षों में नित्य योगशाला ने सैकड़ों लोगों को नियमित योगाभ्यास से जोड़कर स्वास्थ्य एवं मानसिक
संतुलन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की थी शुरूआत
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने की, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें निदेशक शोध प्रो. बीरपाल सिंह तथा कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने भी सहभागिता की। इसके उपरांत योग शिक्षक अमरपाल द्वारा विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सकारात्मक बनाने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और सकारात्मक बनाने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, अवसाद और विभिन्न जीवनशैली जनित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में योग व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों और समाज के समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। नित्य योगशाला इसी सोच का परिणाम है, जिसने तीन वर्षों में स्वास्थ्य जागरूकता का एक सशक्त मंच तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित करे तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।

सीसीएसयू में भारत स्कााउट एवं गाइड की संयुक्त बैठक में रोवर रेंजर को सशक्त बनाने पर जोर
Meerut News : चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में रोवर-रेंजर गतिविधियों को सशक्त बनाने पर मंथन किया गया।
भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ मंडल अमित कुमार, विश्वविद्यालय जनपद मुख्यायुक्त डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान, कुलसचिव अनिल कुमार यादव एवं वित्त अधिकारी रमेश चंद्रा की उपस्थिति रही।
स्कार्फ भेंटकर किया सम्मानित
बैठक के प्रारंभ में विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी को स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न जनपदों से आए जिला संगठन आयुक्त एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट/गाइड) के साथ विस्तृत विचार-विमर्श बैठक संपन्न हुई।
स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार
बैठक में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों के प्रभावी संचालन, अधिकाधिक नवीनीकरण एवं पंजीकरण सुनिश्चित करने, स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार, रोवरिंग-रेंजरिंग को सुदृढ़ बनाने तथा प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।
विश्वविद्यालय जनपद को सुदृढ़ एवं सक्रिय रूप से स्थापित करने
प्रादेशिक मुख्यालय के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने विश्वविद्यालय जनपद को सुदृढ़ एवं सक्रिय रूप से स्थापित करने, महाविद्यालयों में रोवर-रेंजर प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित चीफ कमिश्नर फैलोशिप (विश्वविद्यालय जनपद), युवा तरंग महोत्सव, बीएसजी छात्रवृत्ति योजना रोवर और रेंजर और वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश स्काउट  केयर के माध्यम से ब्लड डोनर डायरेक्टरी निर्माण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा स्काउट-गाइड,रोवर – रेंजर गतिविधियों को नई दिशा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के संचालन एवं अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
जनपदों के अनुभव साझा किए
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने जनपदों के अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय जनपद को बेहतर ढंग से स्थापित करने एवं रोवर-रेंजर गतिविधियों को प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार रखे।
इन जिलों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जनपद गाजियाबाद से श्याम सिंह (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) एवं रिंकू तोमर (जिला संगठन आयुक्त गाइड), जनपद हापुड़ से श्रीप्रकाश (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) एवं नीता कौशिक (जिला संगठन आयुक्त गाइड), जनपद बुलंदशहर से पवन कुमार राठी (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), जनपद बागपत से अशोक बंधु भारद्वाज (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), जनपद गौतमबुद्ध नगर से साधना सिंह (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड) एवं राहुल मित्तल (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), तथा जनपद मेरठ से सोमेंद्र सिंह तोमर (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), श्रीमती पूनम चौधरी (जिला संगठन आयुक्त गाइड), श्री सोनू सिंह (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट), श्रीमती ज्योति (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड), श्री करतार सिंह (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।