CJP Protest Delhi – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ा खुलासा! 150 संदिग्ध हिरासत में, बैग से पिस्टल-चाकू और आपत्तिजनक सामान बरामद
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन की आड़ में राजधानी और देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रों के वेश में प्रदर्शन स्थल की ओर जा रहे 150 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने कुछ लोगों के पास से पिस्टल, चाकू और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात कही है।

संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस को मिला था इनपुट

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिण रेंज के कई थानों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग छात्रों की तरह दिखाई देकर जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों ने छात्रों की तरह बैग टांग रखे थे और इनके जरिए माहौल बिगाड़ने की आशंका जताई गई थी।

सूचना मिलने के बाद बदरपुर, सनलाइट कॉलोनी, निजामुद्दीन, लोधी कॉलोनी और लाजपत नगर समेत कई इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान बाइक से जा रहे कई लोगों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई।

बैग से मिले पिस्टल, चाकू और संदिग्ध सामान

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कुछ लोगों के बैग से स्प्रे, पत्थर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। वहीं बदरपुर थाना पुलिस ने बल्लभगढ़ निवासी नवीन वत्स और सौरभ नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बैग से पिस्टल और चाकू बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने कुछ संदिग्धों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप चैट मिली हैं, जिनमें प्रदर्शन स्थल तक सामान पहुंचाने और छात्रों की तरह वहां पहुंचने जैसी बातें सामने आई हैं। इन मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

कई थानों की पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, सनलाइट कॉलोनी और लोधी कॉलोनी थाना क्षेत्रों में भी रात के समय कई संदिग्धों को पकड़ा गया। इनमें से कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिए गए कुछ लोग जामिया नगर, शाहीनबाग, सनलाइट कॉलोनी, फरीदाबाद और नोएडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कुछ लोगों ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की बात स्वीकार की है।

कई छात्रों को समझाकर वापस भेजा गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए 150 से ज्यादा लोगों में से कई छात्रों को समझाकर वापस भेज दिया गया है, जबकि कुछ संदिग्धों से अभी पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि उनके पास से मिले सामान और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व राजधानी में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने दी सतर्क रहने की अपील

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। कुछ लोगों के बैग से आपत्तिजनक सामान मिला है और दो आरोपियों को पिस्टल व चाकू बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ जारी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, दक्षिणी रेंज विजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले और संभावित साजिश का पता लगाया जा रहा है।

PAK का CJP आंदोलन पर आया पहला आधिकारिक बयान, भारत को लेकर कह दी ऐसी बात; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी आंदोलन को लेकर पाकिस्तान की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे घटनाक्रम को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब NEET-UG पेपर लीक को लेकर चल रहा आंदोलन पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है।

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से पूछा गया कि क्या भारत सरकार द्वारा आंदोलन से निपटने का तरीका मानवाधिकारों से जुड़ा मुद्दा माना जा सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान ऐसे मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करता।

पांचवें सप्ताह में पहुंचा CJP का आंदोलन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्र और आंदोलनकारी NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन लगातार जारी है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर कायम हैं।

‘संसद चलो’ मार्च के बाद बढ़ा विवाद

20 जुलाई को आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बल प्रयोग किया गया।

पेपर लीक पर सरकार ने दिखाई सख्ती

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई का संकेत देते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ त्वरित तथा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सरकार ने दोहराया बातचीत का प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार सरकार अब तक चार बार CJP को बातचीत का प्रस्ताव दे चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए तैयार हैं। हालांकि CJP ने नड्डा के आवास या कार्यालय में बैठक से इनकार करते हुए किसी तटस्थ स्थान पर बातचीत कराने की मांग रखी है।

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

आंदोलन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 25 दिन का अनशन समाप्त कर दिया है। हालांकि संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आंदोलन जारी रहेगा और आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।