CM Vishnu Deo Sai – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अबूझमाड़ के गारपा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बच्चों और महिलाओं से किया आत्मीय संवाद
नारायणपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने अबूझमाड़ दौरे के दौरान ओरछा विकासखंड के ग्राम गारपा पहुंचकर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा हितग्राहियों से बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

बच्चों के सपनों को मिलेगा सरकार का पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांव के बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। इस दौरान दो बच्चों ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई।

बच्चों के आत्मविश्वास और लगन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य तय कर मेहनत से पढ़ाई करने और भविष्य में समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी आज बड़े सपने देखने लगे हैं और उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास रखते हैं। यह क्षेत्र में शिक्षा, संचार और विकास की पहुंच बढ़ने का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से की चर्चा

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं से भी संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के उपयोग के बारे में जानकारी ली।

महिलाओं ने बताया कि वे प्राप्त राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी खर्चों और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि वे इस राशि का एक हिस्सा बचत के रूप में भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने महिलाओं से योजना की राशि का उपयोग परिवार के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करने का आग्रह किया।

दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास का भरोसा

मुख्यमंत्री के ग्राम गारपा आगमन पर ग्रामीणों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी साझा की और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ सहित प्रदेश के सभी दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि विकास की मुख्यधारा से जुड़े बिना कोई भी क्षेत्र पीछे नहीं रहेगा।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राज्य सहकारी लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।