DTC Bus – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

दिल्ली की बसों में 16 अगस्त से बड़ा बदलाव, गुलाबी टिकट होगा बंद; मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली कार्ड जरूरी
नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था 16 अगस्त से बदलने जा रही है। इस तारीख से डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर का लाभ लेने के लिए पात्र महिला यात्रियों के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना अनिवार्य होगा। कागज वाला गुलाबी टिकट बंद किए जाने के बाद बिना पिंक सहेली कार्ड के महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने पात्र महिला यात्रियों से जल्द से जल्द पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की अपील की है। वहीं, दिल्ली के बाहर से राजधानी आने वाली महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए निर्धारित किराया देकर टिकट लेना होगा।

बाहरी राज्यों की महिलाओं ने मुफ्त यात्रा जारी रखने की मांग की

दिल्ली में रहने वाली उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों की महिलाओं ने सरकार से मुफ्त बस यात्रा की सुविधा जारी रखने की मांग की है। शाहदरा में रहने वाली और मूल रूप से हापुड़ की निवासी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए दिल्ली में किराये के मकान में रहती हैं।

उनका कहना है कि गुलाबी टिकट बंद होने से रक्षाबंधन पर आने-जाने के साथ कोचिंग के लिए रोजाना बस से सफर करना भी महंगा हो जाएगा। उनके मुताबिक, हर महीने करीब 1,200 से 1,500 रुपये सिर्फ बस के किराये पर खर्च हो सकते हैं।

सरकार बोली- दिल्ली के पैसे का लाभ दिल्लीवालों को मिले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य राज्यों की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता का पैसा दिल्ली में ही खर्च होना चाहिए और इसका लाभ भी दिल्ली के लोगों को मिलना चाहिए।

दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए 15 अगस्त के बाद डीटीसी बसों में महिलाओं को जारी किए जाने वाले गुलाबी टिकट की व्यवस्था खत्म करने का फैसला किया है। परिवहन विभाग के पहले के निर्देश के अनुसार 16 अगस्त से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाना है।

लाखों महिलाओं तक पहुंच चुका है पिंक सहेली कार्ड

डीटीसी के पहले जारी आदेश के मुताबिक, 16 अगस्त से गुलाबी टिकट केवल उन्हीं महिला यात्रियों को जारी किए जाने थे, जिनके पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड हो। अब तक दिल्ली में लाखों पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। सरकार इनकी संख्या और बढ़ाने पर जोर दे रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं के बीच पिंक सहेली कार्ड को अपेक्षित गति से अपनाए जाने को देखते हुए डीटीसी ने विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के जरिए महिला यात्रियों को कार्ड बनवाने और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा जारी रखने के लिए स्मार्ट कार्ड प्रणाली अपनाने की जानकारी दी गई।

कागज के टिकट से स्मार्ट कार्ड व्यवस्था की ओर बदलाव

सरकार ने मुफ्त बस यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले मौजूदा कागज आधारित गुलाबी टिकट को धीरे-धीरे खत्म कर स्मार्ट कार्ड आधारित व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य महिला यात्रियों को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है।

सरकार ने महिला यात्रियों से 16 अगस्त से पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लेने की अपील की है, ताकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद मुफ्त बस यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।