GDA Hindi News – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

गाजियाबाद जीटी रोड पर 200.23 करोड़ की लागत से बनेगा 4-लेन एलिवेटेड रोड
Ghaziabad News: नगरीय अवस्थापना निधि से शहर के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति। 66.73 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर समिति की मुहर। यातायात सुगमता, सड़क सुरक्षा, हरित परिवहन और नागरिक सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सभागार में नगरीय अवस्थापना निधि समिति की बैठक जीडीए अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरीय अवस्थापना निधि से प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर सदस्यों द्वारा विस्तृत एवं गहन चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्तुत वित्तीय विवरण के अनुसार 31 अगस्त 2026 तक नगरीय अवस्थापना निधि खाते में 272.53 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संभावित आय को सम्मिलित करते हुए 31 मार्च 2027 तक लगभग 322.53 करोड़ रुपये की उपलब्धता का अनुमान है।
जीटी रोड पर बनेगा 4-लेन एलिवेटेड रोड
बैठक में जीटी रोड पर घंटाघर रामलीला मैदान के सामने से चौधरी मोड़ होते हुए भाटिया मोड़, आधार सेवा केन्द्र तक लगभग दो किलोमीटर लंबाई के 4-लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर विशेष रूप से चर्चा की गई। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 200.23 करोड़ रुपये है। यह मार्ग शहर के अत्यंत व्यस्त वाणिज्यिक क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहाँ वर्तमान में अत्यधिक यातायात दबाव के कारण चौधरी मोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस परियोजना के पूर्ण होने से घंटाघर, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, डी-मार्ट, आप्युलेंट मॉल, एसडीएम कोर्ट तथा एमएमएच कॉलेज आदि प्रमुख स्थलों के आसपास यातायात का दबाव कम होने की संभावना है। परियोजना के लिए नगरीय अवस्थापना निधि से 50.23 करोड़ रुपये की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तथा लगभग 100 करोड़ रुपये के ऋण की व्यवस्था का प्रस्ताव है। शेष वित्तीय व्यवस्था के साथ परियोजना को क्रियान्वित किया जाना प्रस्तावित है।
रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास
बैठक में नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन एवं एलटीएच क्रॉसिंग के मध्य स्थित रेलवे समपार ‘बीच वाला फाटक’ एलसी-3सी को बंद कर उसके स्थान पर अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। संबंधित क्रॉसिंग पर बढ़ते रेल एवं सड़क यातायात के कारण बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। ट्रैफिक सर्वे में लगभग 22,993 वाहनों का ट्रैफिक वॉल्यूम दर्ज किया गया है, जिसके दृष्टिगत अंडरपास निर्माण की जरूरत है।
रेलवे द्वारा प्रस्तुत आगणन के सापेक्ष प्राधिकरण की ओर से 12 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की सहमति पूर्व में दी गई थी। बैठक में नगरीय अवस्थापना निधि से प्राधिकरण की हिस्सेदारी के रूप में उक्त धनराशि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
इस अंडरपास के निर्माण से राजनगर, लोहिया नगर औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
30 स्थानों पर बनेंगे ओपन जिम, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
नगरीय अवस्थापना निधि से जीडीए के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के पार्कों एवं समूह आवासों में ओपन जिम स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसके लिए 4.50 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत लगभग 30 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहाँ वर्तमान में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
जनहित को केंद्र में रखकर लिए निर्णय
बैठक में स्वीकृत कार्यों का प्रत्यक्ष प्रभाव गाजियाबाद के नागरिकों के दैनिक जीवन पर देखने को मिलेगा। यातायात जाम में कमी, आवागमन में सुगमता, यात्रा समय एवं ईंधन की बचत, सड़क सुरक्षा में सुधार, प्रदूषण में कमी, रेलवे क्रॉसिंग पर निर्बाध आवागमन तथा आवासीय क्षेत्रों के निकट स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता जैसे अनेक सकारात्मक परिणाम इन परियोजनाओं से अपेक्षित हैं। विशेष रूप से जीटी रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को दस्तावेज में ग्रीन मोबिलिटी कॉरिडोर के रूप में रेखांकित किया गया है।