Haryana development projects – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, जिला स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार मेले; कौशल प्रशिक्षण पर सरकार का फोकस
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब जिला स्तर पर रोजगार मेलों की संख्या बढ़ाएगी, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर नौकरी के अधिक अवसर मिल सकें। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार विभागों के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का कार्य तय समयसीमा में पूरा होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया।

स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा, कई बड़े अस्पताल निर्माणाधीन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद सिविल अस्पताल में बन रहे ‘मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल’ और सर्विस ब्लॉक का करीब 28 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना को 18 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, सोनीपत सिविल अस्पताल परिसर में 138 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का लगभग 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना को 19 अक्टूबर 2027 तक पूरा किए जाने की योजना है।

इसके अलावा करनाल में 76 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का 25 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

फरीदाबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का काम आधा पूरा

फरीदाबाद के सेक्टर-78 में 379 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का करीब 50 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना फरवरी 2027 तक पूरी होने की संभावना है।

इसी तरह करनाल में 423 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 43 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

पानीपत चीनी मिल में लगेगा इथेनॉल प्लांट

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में पानीपत चीनी मिल में 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 90 केएलपीडी क्षमता वाला नया मल्टी-फीड इथेनॉल प्लांट स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई। इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए मामला हाई-पावर्ड परचेज कमेटी के पास भेजा गया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027-28 तक इस परियोजना को पूरा करने का है।

जींद में बनेगा आधुनिक फायर ट्रेनिंग सेंटर

राज्य में अग्निशमन सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जींद के खेड़ी मसानिया में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक फायर ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है और ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने के लिए दो करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 120 करोड़ रुपये की लागत से 104 मीटर ऊंचे एरियल लैडर प्लेटफॉर्म की खरीद भी की जाएगी।

फरीदाबाद को बड़ी सौगात: सेक्टर-8 में बनेगा सुपरस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल, सीएम सैनी ने रैली में किए कई अहम ऐलान
हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित “धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली” के मंच से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सेक्टर-12 में हुई इस रैली में सबसे बड़ा ऐलान सेक्टर-8 में बहुमंजिला सुपरस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल के निर्माण का रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया सरकारी अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में सभी प्रमुख बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस अस्पताल के बन जाने के बाद लोगों को इलाज के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के सरकारी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला भवन के रूप में विकसित किया जाएगा।

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए जंक्शनों का होगा सुधार
शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रमुख चौराहों और जंक्शनों के सुधार की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इन सुधार कार्यों से आने वाले समय में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

फरीदाबाद तक गंगा जल लाने की तैयारी
पेयजल संकट को दूर करने के लिए गंगा का पानी फरीदाबाद तक लाने की योजना पर भी काम शुरू करने की घोषणा की गई। इसके लिए पहले विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वह स्वयं उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत करेंगे।

ग्रेटर फरीदाबाद में बनेगा नेचर पार्क
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर फरीदाबाद में एक बड़े नेचर पार्क के विकास की योजना सामने रखी गई। इसके साथ ही स्कूलों, पार्कों और सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर जोर दिया गया, ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके।

सेक्टर-12 में मल्टीलेवल भवन, शिक्षा को भी बढ़ावा
सामाजिक आयोजनों के लिए सेक्टर-12 में मल्टीलेवल भवन बनाने की घोषणा की गई, जहां आम लोग कम खर्च में शादी और अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलने का ऐलान भी किया गया।

खेल और मनोरंजन सुविधाओं का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेक्टर-12 खेल परिसर के स्विमिंग पूल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसके अलावा चंदावली आईएमटी के पास मनोरंजन सिटी बनाने की योजना भी सामने आई है। परिवहन को मजबूत करने के लिए दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए फरीदाबाद के रास्ते नोएडा तक ट्रेन चलाने की परियोजना पर भी तेजी से काम करने की बात कही गई।

रैली में जुटे कई जनप्रतिनिधि
इस रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, मेयर प्रवीण जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रैली के चलते शहर की रफ्तार थमी, जगह-जगह लगा जाम
रैली के कारण शनिवार को फरीदाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। सुबह से ही सेक्टर-12 की ओर लोगों का आना शुरू हो गया था, जिससे प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। नीलम चौक, बाटा पुल और दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर लंबा जाम देखने को मिला।

भारी पुलिस तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और लगभग डेढ़ बजे तक चला, जिसके दौरान शहर के अन्य हिस्सों में भी ट्रैफिक का असर महसूस किया गया।