Haryana Roadways Free Travel – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अर्चना गुप्ता ने CM सैनी को बांधी राखी, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता
चंडीगढ़: रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

रक्षाबंधन को बताया विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बीच स्नेह का त्योहार नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व भी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है।

महिलाओं के लिए सरकार के प्रयासों का किया जिक्र
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान के क्षेत्रों में सरकार के प्रयासों से महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। उनके मुताबिक प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को समान अवसर देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

महिला सशक्तिकरण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित विषय नहीं है। यह परिवार, समाज और सरकार के सामूहिक संकल्प से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ती हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तभी समाज और प्रदेश मजबूत होता है।

रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा के फैसले पर जताया आभार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला प्रदेश की लाखों बहनों के लिए सुविधा के साथ आत्मीयता और सम्मान का भावनात्मक उपहार है। निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाएं अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच सकेंगी और परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल त्योहारों के दौरान आम लोगों की सुविधा और भावनाओं का ध्यान रखने वाली सरकार की सोच को दर्शाती है।

नारी शक्ति को विकसित भारत की अहम शक्ति बताया
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को देश की प्रगति और विकसित भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति माना गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की इसी सोच को हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि बेटी को शिक्षा, महिला को सम्मान और परिवार को सुरक्षा देने की सोच के साथ हरियाणा को मजबूत और समृद्ध बनाने का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। रक्षाबंधन पर उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर परिवार में प्रेम, विश्वास, सम्मान और खुशियों को मजबूत करे और हरियाणा की बेटियों तथा बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान का प्रकाश लेकर आए।