Heatwave in MP – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

इंदौर में मौसम लेने जा रहा बड़ा यू-टर्न, दो दिन और सताएगी गर्मी… फिर बादल-बारिश से मिलेगी राहत
इंदौर: भीषण गर्मी से जूझ रहे इंदौरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अब सिर्फ दो दिन तक तेज गर्मी का असर रहेगा। इसके बाद मौसम करवट लेगा और शनिवार से बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। वहीं रविवार से शहर में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है, जो अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर में पिछले कुछ दिनों की तुलना में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य श्रेणी में रहा, लेकिन इससे एक दिन पहले की तुलना में 0.8 डिग्री कम था।

वहीं रात और सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा। हालांकि यह पिछले दिन की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि करीब एक सप्ताह बाद दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचा है और अब इसमें लगातार गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

31 मई से बदल जाएगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई यानी रविवार से शहर में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अनुमान है कि 3 जून तक रुक-रुक कर बारिश का दौर बना रहेगा। इसके साथ तेज हवाएं और बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अच्छी बारिश होती है तो सिर्फ तापमान में राहत नहीं मिलेगी, बल्कि शहर में बढ़ रहे जल संकट से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। लगातार बढ़ती गर्मी और पानी की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह मौसम बदलाव राहत भरी खबर माना जा रहा है।

MP में मौसम का डबल अटैक, 46 जिलों में लू का कहर; कई इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल: मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और बदलते मौसम की दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ 46 जिलों में लू और तेज गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्मी की चपेट में हैं। खजुराहो और नौगांव पिछले 10 दिनों से लगातार प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। बुधवार को दोनों स्थानों पर अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16 शहरों में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

प्रदेश में गर्मी की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के 16 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

दतिया में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रीवा में 45.4 डिग्री और दमोह में 45.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजगढ़ और टीकमगढ़ में भी पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहा।

भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की चपेट में रहे।

नौतपा में बदला मौसम का मिजाज

इस बार नौतपा सिर्फ तपिश तक सीमित नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 से 31 मई के बीच कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इससे तापमान में कुछ गिरावट जरूर आ सकती है, लेकिन लू का असर पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जैसे जिलों में दिन के समय लू चलेगी, जबकि शाम के वक्त तेज आंधी और बारिश लोगों को कुछ राहत दे सकती है।

इन जिलों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, मुरैना और जबलपुर समेत 32 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

31 मई तक जारी रह सकता है असर

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का यही मिला-जुला असर बना रह सकता है। कहीं लू तो कहीं आंधी और बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

हालांकि, बारिश और बादलों की वजह से कुछ इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।