HIV Awareness Run – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

बीबीएयू में ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ का जोश, 70 जिलों के प्रतिभागियों ने लगाई दौड़; एचआईवी/एड्स जागरूकता का दिया संदेश
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ और उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (UPSACS) के संयुक्त तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2026 को ‘रेड रन उत्तर प्रदेश-2026’ मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। इस राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के सभी 70 जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल मौजूद रहे। आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं आईएएस अधिकारी श्रीमती अमृता सोनी के दिशानिर्देशन में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में UPSACS के संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी और श्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रसिद्ध एथलीट अंजली चौरसिया, सेवानिवृत्त हॉकी खिलाड़ी श्री प्रवीण सिंह और 6 बार के नेशनल चैंपियन एवं प्रसिद्ध एथलीट श्री भुवन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम संयोजक प्रो. पवन कुमार चौरसिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए फ्लैग ऑफ के साथ किया।

कुलपति ने युवाओं को दिया अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश

बीबीएयू कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए पूरी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील

इस अवसर पर UPSACS के संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी और श्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 के आयोजन के उद्देश्यों, युवाओं की भागीदारी और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

70 जिलों के प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 में प्रदेश के सभी 70 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने पहले अपने-अपने जिलों में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की थी। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं संबोधन हुआ।

प्रतिभागियों का पंजीकरण निशुल्क रखा गया था और पंजीकरण से जुड़ी सभी गतिविधियां बीबीएयू में आयोजित की गईं। प्रदेश के 18 मंडलों की एड्स सोसायटी के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके योगदान और भागीदारी के लिए मेडल, स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति, मीडिया, स्वयंसेवकों और प्रायोजकों के प्रतिनिधियों को भी मेमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

10 किलोमीटर महिला वर्ग में वाराणसी की सोनी देवी अव्वल

रेड रन उत्तर प्रदेश-2026 की 10 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी में वाराणसी की सोनी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वाराणसी की ही लक्ष्मी दूसरे और अर्चना यादव तीसरे स्थान पर रहीं। बरेली की सोनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग में देवरिया के अभिषेक वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मऊ के विद्यसागर दूसरे और वाराणसी के आयुष पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अलीगढ़ के सुनील कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

5 किलोमीटर महिला दौड़ में बीबीएयू की छात्राओं का दबदबा

5 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी में बीबीएयू की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी की संजना देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजनीति विज्ञान विभाग की बिनता देवी दूसरे और यूआईईटी की भूमिका बंजारा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रज्ञा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

पुरुष वर्ग में एसवीएम के रजनीश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीबीडी लखनऊ के रवि यादव दूसरे और इसी विश्वविद्यालय के अतुल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। स्पोर्ट्स कॉलेज के सावंत कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विजेताओं को पदक के साथ 12 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि

उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹12,000, दूसरे स्थान वाले को ₹10,000, तीसरे स्थान वाले को ₹8,000 और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को ₹5,000 की राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

आयोजन के दौरान समिति की ओर से प्रतिभागियों के लिए जुंबा कराया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बैंड की संगीत प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। इसके अलावा आयोजन समिति की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

बीबीएयू और UPSACS के अधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में UPSACS की ओर से श्री पवन चंदेल, श्री अतुल दीक्षित, श्री नरेन्द्र सिंह और श्री अजय शुक्ला मौजूद रहे। बीबीएयू की ओर से प्रो. धीरेन्द्र पाण्डेय, प्रो. राजश्री, डॉ. मनोज डडवाल, डॉ. रवि शंकर वर्मा, डॉ. सुदर्शन चक्रधारी, डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. मंगलदीप गुप्ता, डॉ. अभिषेक वर्मा और डॉ. नीतेश वर्मा समेत अन्य शिक्षक, प्रतिभागी एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।