IMD heatwave alert – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट, पहाड़ों पर भी पारा 40 के पार
नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है।

दिल्ली में अप्रैल में ही रिकॉर्ड जैसी गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है और 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल के महीने में ही इस तरह की गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है और दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

उत्तर प्रदेश में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर चरम पर है। बांदा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क और बेहद गर्म रहने का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में लू को लेकर येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के लिए लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पंजाब और हिमाचल में भी गर्मी का असर
पंजाब के बठिंडा में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

हरियाणा में गर्म हवाओं का प्रकोप
हरियाणा में मरुस्थलीय शुष्क हवाओं के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है। फरीदाबाद में तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक व सिरसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि 25 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में लू जैसे हालात
मध्य प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। नर्मदापुरम, खजुराहो और नौगांव में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर सक्रिय एक प्रेरित चक्रवात के कारण बादल नहीं बन पा रहे हैं और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं तापमान को और बढ़ा रही हैं।

बिहार में गर्म और शुष्क मौसम का पूर्वानुमान
बिहार में भी गर्मी का असर जारी है। डेहरी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि कैमूर, गया, शेखपुरा, सिवान और छपरा में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी, पहाड़ों में राहत के आसार
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान किया है। पंतनगर में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। हालांकि शुक्रवार से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।