india vs england first test – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

अब अंतिम दिन भारतीय टीम को जीतने के लिए बनाने होंगे 157 रन
स्पोर्ट्स डेस्क : कप्तान जो रूट (109 रन, 172 गेंद, 14 चौके) की शतकीय पारी व सैम कुर्रन (32 रन, 45 गेंद, 4 चौके) की पारी से इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दूसरी पारी में 303 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 52 रन बनाये थे. रोहित और चेतेश्वर पुजारा 12-12 रन बनाकर खेल रहे थे.

वैसे अब भारत को अपनी दूसरी पारी में कल मैच के अंतिम दिन भारत को मैच जीतने के लिए 157 रन बनाने होंगे. दूसरी पारी में भारतीय ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा ने सधी हुई शुरुआत की. 10 ओवर तक टिककर खेलने के बाद राहुल 26 रन बनाने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे.

इंग्लैंड की दूसरी पारी में बर्न्स को मो. सिराज ने आउट कर दिया. बर्न्स (18) का कैच ऋषभ पंत ने पकड़ा. बुमराह ने क्राउले को 6 रन पर पंत के हाथों कैच करवाया. लंच के बाद डॉम सिब्ले को बुमराह ने 28 के स्कोर पर आउट किया. बेयरस्टो ( 30) को सिराज ने आउट किया.डेनियल लारेंस को शार्दुल ठाकुर ने 25 रन पर आउट किया. जोस बटलर को शार्दुल ठाकुर ने आउट कर दिया और उन्होंने 17 रन बनाये.

154 गेंद पर 14 चौके से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना शतक पूरा किया. जो रूट का ये 21वां टेस्ट शतक था. रूट को 109 रन पर बुमराह ने आउट कर दिया. सैम कुर्रन (32) को भी बुमराह ने आउट कर दिया. दूसरी पारी में भारत की ओर से बुमराह ने पांच, सिराज व शार्दुल ने दो-दो और शमी को एक विकेट की सफलता मिली.

भारत को रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप को रॉबिन्सन ने रोहित शर्मा को 36 रन पर आउट करके तोडा. पुजारा को एंडरसन 4 रन पर आउट किया, कप्तान कोहली एंडरसन की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो गये.

उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 5 रन पर अपना विकेट गंवाया और रन आउट हो गये. ऋषभ पंत 25 के स्कोर पर ओली रॉबिन्सन और केएल राहुल को 84 रन पर जेम्स एंडरसन ने आउट किया. शार्दुल ठाकुर को एंडरसन ने बिना खाता खोले ही आउट किया. रवींद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की, 56 रन के स्कोर पर उन्हें ओली रॉबिन्सन ने बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवाया.

शमी को रॉबिन्सन ने 13 रन पर आउट किया. बुमराह ने अच्छे हाथ दिखाए और 28 रन बनाये. उनकी पारी का अंत रॉबिन्सन ने किया, सिराज 7 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पांच, जेम्स एंडरसन को चार विकेट की सफलता मिली. मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने 183 रन बनाये थे, तो टीम इंडिया ने केएल राहुल और जडेजा की अर्धशतक से पहली पारी में 278 रन बनाये थे.

भारत का स्कोर 125/4, बारिश के चलते नहीं पूरा हो सका दूसरे दिन का खेल
स्पोर्ट्स डेस्क : केएल राहुल (57 रन,151 गेंद, 9 चौके) व ऋषभ पंत (नाबाद 7 रन, 8 गेंद, 1 चौके) की पारी से भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश की वजह से केवल 33.4 ओवर का खेल हो पाया. खेल रुकने तक भारत ने पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बना लिए है और भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 58 रन पीछे है.

बारिश ने दूसरे दिन का खेल तीन बार रोका. लंच के बाद के खेल में बारिश की पहली बार बाधा से अंपायरों ने टी-टाइम जल्दी ले लिया. जब दोबारा खेल हुआ तो एक बॉल के बाद ही बारिश फिर शुरू हो गयी. भारतीय टाइमिंग के मुताबिक, रात 9:30 बजे खेल शुरू हुआ. इस बार दो गेंद के बाद बारिश ने फिर मैच को रोका और आगे खेल नहीं हो सका.

वही एक टाइम बिना विकेट गिरे 97 रन बना चुके भारत के 15 रन बनाने में 4 विकेट चले गए. रोहित शर्मा 36 रन, चेतेश्वर पुजारा 4 रन और विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए. अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. एंडरसन ने लगातार 2 गेंद पर विराट और पुजारा को आउट किया.

विराट एंडरसन टेस्ट में फेल हुए और इस दिग्गज इंग्लैंड गेंदबाज ने उन्हें टेस्ट में छठी बार आउट किया. लंच से पहले अंतिम ओवर (37.2) में रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें ओली रॉबिन्सन ने सैम करन के हाथों कैच करवाया. लंच के बाद पुजारा (4) एंडरसन की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे. विराट पहली ही गेंद पर आउट हो गए. उन्हें एंडरसन ने बटलर के हाथों ही कैच करवाया. अजिंक्य रहाणे (5) रन आउट हो गए.

रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी ये दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पिछले 10 वर्षों में भारत की बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित और शुभमन गिल के नाम था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 रन की पार्टनशिप की थी.

भारतीय टीम ने दूसरे दिन 21 रन से आगे खेलना शुरू किया. पहले दिन रोहित शर्मा 9 रन और केएल राहुल 9 रन बनाकर नाबाद रहे थे. इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपने 3 में से 2 रिव्यू गंवा दिए हैं. भारतीय टीम के पास 3 रिव्यू बचे हैं. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड टीम को 183 रन पर ऑलआउट कर दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने अधिक 64 रन बनाये. भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अधिक चार विकेट झटके. मोहम्मद शमी ने 3, शार्दूल ठाकुर ने 2 और मोहम्मद सिराज को एक विकेट की सफलता मिली. इंग्लैंड के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए. ये दूसरा अवसर है जब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के चार बल्लेबाज एक पारी में शून्य पर आउट हो गए.

भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज ढेर, भारत के बिना विकेट गिरे 21 रन
स्पोर्ट्स डेस्क : कप्तान जो रूट (64 रन, 108 गेंद, 11 चौके) व जॉनी बेयरेस्टो (29 रन, 71 गेंद, 4 चौके) की पारी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत की जोरदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड टीम पहली पारी में 183 रन पर ऑलआउट हो गयी.

पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने बिना किसी विकेट गए 21 रन बनाये थे. रोहित शर्मा और केएल राहुल 9-9 रन बनाकर खेल रहे थे. टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए आई इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा जब बिना खाता खोले रोरी बर्न्स जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडबल्यू हुए.

इसके बाद डोम सिब्ली और जैक क्राउले ने मोर्चा सँभालते हुए टीम के स्कोर को 40 के पार भेजा. टीम के 42 रन के स्कोर पर जैक क्राउले (68 गेंदों में 27 रन) मोहम्मद सिराज की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. लंच के बाद तेज गेंदबाज शमी ने डोम सिब्ली का विकेट झटका. इस बीच कप्तान जो रूट ने पारी को सँभालते हुए 89 गेंद पर 9 चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया.

जॉनी बेयरस्टो 29 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर एलबीडबल्यू हुए. चाय काल तक टीम ने 4 विकेट पर 138 रन बनाये थे. चाय के बाद टीम को पांचवां विकेट तब गिरा जब शमी ने ऋषभ पंत के हाथों डेन लॉरेंस को बिना खाता खोले कैच आउट करवा दिया. इसके बाद बुमराह ने इंग्लैंड को झटका दिया जब जोस बटलर डक पर आउट हो गए.

फिर कप्तान जो रूट 64 रन पर आउट हो गए. इसके तुरंत बाद ओली रॉबिन्सन को भी डक पर शार्दुल ने आउट किया. ब्रॉड को 4 और एंडरसन को 1 रन पर बुमराह ने आउट कर दिया और इंग्लैंड की पहली पारी को खत्म कर दिया. इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में भारत की ओर से बुमराह ने 20.4 ओवर में 46 रन देते हुए चार विकेट झटके.

मोहम्मद शमी ने 17 ओवर में 28 रन देते हुए तीन बल्लेबाजों का विकेट झटका. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने दो, मोहम्मद सिराज को एक विकेट की सफलता मिली. पहली पारी में इंग्लैंड के द्वारा बनाये गए 183 रन के जवाब में भारत की ओर से रोहित और राहुल ने पारी का आगाज किया और पहले दिन का खेल पूरा होने तक 13 ओवर में बिना कोई विकेट गिरे 21 रन बनाये.