Indian Women Hockey Team – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

एशियन गेम्स 2026 में भारत का धमाकेदार आगाज, हॉकी में उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा; दीपिका ने दागे 8 गोल
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रविवार को शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में दीपिका ने अकेले 8 गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का पदक खाता खोला।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। छठे मिनट में ललरेमसियामी ने भारत के लिए पहला गोल किया। नवनीत कौर के शुरुआती प्रयास को उज्बेकिस्तान की गोलकीपर ने रोक दिया था, लेकिन भारत ने रिबाउंड पर गेंद हासिल की और ललरेमसियामी ने उसे गोल में पहुंचा दिया।

इसके बाद दीपिका ने दाईं ओर से शानदार स्ट्राइक लगाकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। कुछ ही देर बाद सुनेलिता के बेहतरीन पास पर इशिका ने फर्स्ट-टाइम शॉट के जरिए तीसरा गोल किया। पहले क्वार्टर के खत्म होने से पहले बलजीत ने रिबाउंड पर गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी जारी रही गोलों की बारिश

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम का आक्रमण लगातार जारी रहा। नेहा ने रिवर्स हिट के जरिए शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त 5-0 कर दी। इसके बाद दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया। रुतुजा ने रिबाउंड पर गोल दागकर स्कोर 7-0 कर दिया।

इसके बाद दीपिका ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 8-0 की बड़ी बढ़त बना चुकी थी।

तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने दागे लगातार चार गोल

तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने गोलों की झड़ी लगा दी। उन्होंने लगातार चार गोल किए और ये सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए। इसके साथ ही उनका व्यक्तिगत स्कोर सात गोल तक पहुंच गया। इस दौरान इशिका, साक्षी राणा और ललथंतलुआंगी ने भी गोल किए। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत ने 15-0 की बढ़त बना ली थी।

चौथे क्वार्टर में भी नहीं थमा भारत का हमला

चौथे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमण की रफ्तार कम नहीं होने दी। नवनीत कौर ने गोल करके टीम की बढ़त और मजबूत की। इसके बाद दीपिका ने अपना आठवां गोल दागा। इशिका ने भी अपना तीसरा गोल पूरा करते हुए हैट्रिक दर्ज की। ललथंतलुआंगी और नेहा ने भी गोल किए। आखिर में भारत ने मुकाबला 19-0 से अपने नाम कर लिया।

दीपिका ने अकेले दागे 8 गोल

भारत की इस बड़ी जीत में दीपिका सबसे ज्यादा प्रभावी रहीं। उन्होंने कुल 8 गोल किए। इशिका ने 3 गोल दागे, जबकि नेहा और ललथंतलुआंगी ने 2-2 गोल किए। ललरेमसियामी, बलजीत, साक्षी राणा और नवनीत कौर ने एक-एक गोल किया।

टेबल टेनिस में भी भारत की शानदार शुरुआत

हॉकी के साथ भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने भी एशियन गेम्स में जीत के साथ शुरुआत की। ग्रुप एफ के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। श्रीजा अकुला, दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को आसान जीत दिलाई।

शूटिंग में भारत ने जीता सिल्वर मेडल

भारत ने शूटिंग में भी पदक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। भारतीय टीम ने कुल 1898 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। चीन ने इस स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

एलावेनिल वलारिवन ने 633.5 अंक हासिल करते हुए व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई। सोनम मस्कर ने भी व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस तरह एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने हॉकी, टेबल टेनिस और शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।

एशियन गेम्स में भारत का धमाकेदार आगाज, शूटिंग में इलावेनिल-विदर्शा-सोनम ने जीता पहला मेडल; हॉकी टीम ने 19-0 से मचाया कहर
नई दिल्ली: महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा विनोद और सोनम मस्कर की भारतीय टीम ने कुल 1898.0 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला मेडल दिलाया। भारत के लिए यह पदक शूटिंग में आया, जहां तीनों निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सोनम और इलावेनिल ने व्यक्तिगत फाइनल में बनाई जगह

सोनम मस्कर और इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, विदर्शा विनोद व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। टीम स्पर्धा में तीनों के संयुक्त प्रदर्शन ने भारत को रजत पदक दिलाया।

महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से धोया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियाई खेलों में पूल बी के अपने पहले मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और उज़्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया। शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार हमले किए और विपक्षी टीम के डिफेंस को संभलने का मौका नहीं दिया।

दीपिका ने अकेले दागे आठ गोल

इस मुकाबले में दीपिका भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी स्टार रहीं। उन्होंने अकेले आठ गोल दागकर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार गोल करते हुए स्कोर का अंतर बढ़ाती चली गई। उज़्बेकिस्तान की टीम भारतीय हमलों का प्रभावी जवाब नहीं दे सकी और भारत ने 19-0 की बड़ी जीत के साथ अभियान की शानदार शुरुआत की।

क्विंसी डिसूजा को कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार

एशियन गेम्स में भारतीय दल के लिए एक निराशाजनक नतीजा भी सामने आया। क्विंसी डिसूजा को कांस्य पदक के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इससे वह पदक जीतने से चूक गईं।