Jammu Kashmir Snowfall – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने के कारण ठंड का असर तेजी से कम हो रहा है। सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज से 18 फरवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के अचानक बदलने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

देशभर में मौसम का बदला रुख

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं 16 और 17 फरवरी को निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। 18 से 19 फरवरी के दौरान मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का रुख बदल सकता है। अगले दो से तीन दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। खास तौर पर चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर असर

हिमाचल प्रदेश में भी 17 और 18 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में बदलेगा मौसम

राजस्थान में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन 17 और 18 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जिलों में मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं।

मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में 18 से 19 फरवरी के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि 16 और 17 फरवरी को राज्य में मौसम सामान्य बना रहने की संभावना है।

बिहार में फिलहाल राहत, कोहरे का असर जारी

बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की संभावना है और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों में मध्यम स्तर का कोहरा और ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर फिर बर्फ की चादर; जानिए देशभर का लेटेस्ट मौसम अपडेट
नई दिल्ली। फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है, जबकि दोपहर में तेज धूप सर्दी से कुछ राहत दे रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेगा। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा तापमान, ठंड धीरे-धीरे होगी कमजोर
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार, 7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में इजाफा होगा और ठंड का असर कम महसूस किया जाएगा। हालांकि 8 और 9 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 10 से 15 दिनों में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा।

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। IMD के मुताबिक 9 से 11 फरवरी के बीच कई इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 8 फरवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।

उत्तराखंड में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। 7 और 8 फरवरी को कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी के बीच राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

बिहार में धूप से राहत, कोहरे से परेशानी
बिहार में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरा और धुंध परेशानी का कारण बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। IMD ने 9 से 11 फरवरी के बीच व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। 10 फरवरी को तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान पहले से ही शून्य से नीचे बना हुआ है।