Jewar Airport – Dastak Times | दस्तक टाइम्स

जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरना पड़ सकता है महंगा, इंडिगो के किरायों ने यात्रियों को किया हैरान
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। इंडिगो इस नए एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी। हालांकि संचालन शुरू होने से पहले ही एयरपोर्ट किरायों को लेकर चर्चा में आ गया है। कई प्रमुख रूटों पर जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का किराया दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) की तुलना में अधिक सामने आया है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।

शुरुआत में जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया था, लेकिन मौजूदा टिकट दरों ने यात्रियों को चौंका दिया है।

लखनऊ रूट पर सबसे ज्यादा किराया अंतर

इंडिगो के बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किरायों के अनुसार कई घरेलू रूटों पर जेवर एयरपोर्ट से सफर दिल्ली की तुलना में महंगा पड़ रहा है।

लखनऊ के लिए जेवर से टिकट करीब 5,401 रुपये का है, जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से यही टिकट लगभग 3,394 रुपये में उपलब्ध है। यानी दोनों के बीच करीब 2 हजार रुपये का अंतर है।

इसी तरह कोलकाता के लिए जेवर से किराया 7,123 रुपये बताया गया है, जबकि आईजीआई एयरपोर्ट से यह लगभग 5,894 रुपये और हिंडन एयरपोर्ट से करीब 5,930 रुपये है।

नवी मुंबई के लिए जेवर से किराया 7,256 रुपये जबकि आईजीआई से 6,760 रुपये है। वहीं बेंगलुरु और हैदराबाद रूट पर भी जेवर एयरपोर्ट का किराया थोड़ा अधिक देखा गया है।

टैक्सी किराया भी बढ़ाएगा यात्रियों का खर्च

जेवर एयरपोर्ट की दूरी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों से अधिक होने के कारण यात्रियों को टैक्सी किराये पर भी ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

नोएडा सेक्टर-18 से जेवर एयरपोर्ट तक टैक्सी का किराया करीब 834 रुपये बताया गया है, जबकि इसी स्थान से आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंचने का खर्च लगभग 625 रुपये पड़ता है।

वहीं ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक टैक्सी किराया करीब 559 रुपये है। कई यात्रियों का कहना है कि मौजूदा समय में दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचना अधिक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प नजर आता है।

सरकार ने दी थी टैक्स में बड़ी राहत

हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरलाइंस को कई रियायतें दी थीं। राज्य सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर सिर्फ 1 प्रतिशत कर दिया था।

इसके अलावा शुरुआती तीन महीनों के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) में 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी गई। बावजूद इसके शुरुआती किरायों में बड़ी कमी देखने को नहीं मिली है।

दो चरणों में शुरू होंगी उड़ान सेवाएं

इंडिगो अपनी सेवाओं को दो चरणों में शुरू करेगी। पहले चरण में 15 जून से बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई, गोवा, लखनऊ, पटना, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी, जयपुर, देहरादून और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू होंगी।

इसके बाद 1 जुलाई से दूसरे चरण में उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सुबह से देर शाम तक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कनेक्टिविटी और किराया बनेगी सबसे बड़ी चुनौती

एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक जेवर एयरपोर्ट तक सड़क और सार्वजनिक परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी विकसित नहीं होती और किराये प्रतिस्पर्धी नहीं बनाए जाते, तब तक यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर जेवर की ओर आकर्षित करना आसान नहीं होगा।

भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया जाए: योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 03 वर्षों में 03 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नौकरी दिए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया को और तेजी से आगे बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया जाए।

योगी ने मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिव कार्मिक को प्रत्येक विभाग से रिक्त पदों का प्रामाणिक विवरण प्राप्त कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा है कि पारदर्शितापूर्ण ढंग से योग्य और अच्छे अभ्यर्थियों का चयन करते हुए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। युवाओं को नौकरी सहित रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में विभिन्न भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन अयोग, उ0प्र0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन लि0, उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आदि के अध्यक्षों से विस्तृत बातचीत करते हुए इनमें भर्तियों की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भर्ती बोर्डों के तहत रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।

परीक्षाओं को समय से सम्पन्न कराते हुए उनके परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाएं। चयन परीक्षाओं के समय कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पूर्ण पालन किया जाए। परीक्षाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही की गुंजाइश न रहे। पूरी तैयारी के साथ पारदर्शी ढंग से चयन परीक्षाओं को आयोजित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्रता के साथ रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराते हुए उन्हें अधियाचन के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी तथा रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास कर रही है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से अब तक रिक्त पदों के सापेक्ष की गयी भर्ती में पुलिस विभाग में 1,37,253 भर्तियां की जा चुकी हैं, जो विगत वर्ष 2007 से वर्ष 2017 के पूर्व तक के मुकाबले कई गुना अधिक हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में 54706 भर्तियां की जा चुकी हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह ‘ख’, ‘ग’ एवं ‘घ’ की 8556 तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 28622 भर्तियां सम्पन्न हुई हैं। लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 के माध्यम से 26103 तथा उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 16708 भर्तियां की गयी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग (राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय) के अन्तर्गत 14000 तथा उच्च शिक्षा विभाग (विश्वविद्यालय,महाविद्यालय) में 4615 भर्तियां की जा चुकी हैं।

राजधानी में करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

इसी प्रकार चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1112, नगर विकास विभाग में 700, सहकारिता विभाग में 726, वित्त विभाग में 614, प्राविधिक शिक्षा विभाग,व्यावसायिक शिक्षा विभाग में 365 तथा उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 6446 भर्तियां की गयी हैं। उ0प्र0 लोक सेवा आयोग में 5421, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन अयोग में 35019, उच्चतर शिक्षा सेवा अयोग में 290, बेसिक शिक्षा विभाग में 69000, पुलिस विभाग में 16836 भर्तियां तथा उ0प्र0 पावर कॉर्पोरेशन (ऊर्जा विभाग) में 853 भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

इस अवसर पर उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ0 प्रभात कुमार, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविन्द कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।